बॉलीवुड में सबसे अलग रही Ira-Nupur की शादी, शॉर्ट्स-बनियान में ही थामा एक-दूजे का हाथ

दुल्हन जहां शादी के दिन खुद को प्रिंसेस की तरह रखती है तो वही इरा बहुत ही सिंपल और खूबसूरत आउटफिट में नजर आई। वहीं नूपुर शिखरे तो शॉर्ट्स में ही बरात लेकर निकल पड़े।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब भी किसी सेलेब्स की शादी होती है तो इस पर हर किसी की नजर रहती है। शादी में जोरों-शोरों से जश्न दिखाई देखने को पड़ता है। इतना ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में देश की सबसे महंगी शादियां होती है जिसमें पानी की तरह पैसा बहाया जाता है। लेकिन पॉपुलर अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान की शादी इतनी साधारण तरीके से हुई कि इसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। तो आइए देखते हैं इरा खान और नूपुर शिखरे की शादी की तस्वीरें..

शॉर्ट्स में बारात लेकर पहुंचे नूपुर
दरअसल, 3 जनवरी को आमिर खान की बेटी इरा खान और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे ने शादी रचाई। इस शादी में नूपुर और इरा खान का पूरा परिवार शामिल हुआ था जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। बता दे, दुल्हन जहां शादी के दिन खुद को प्रिंसेस की तरह रखती है तो वही इरा खान बहुत ही सिंपल और खूबसूरत आउटफिट में नजर आई। इतना ही नहीं बल्कि उनके सपनों के राजकुमार यानी कि आमिर खान के दामाद नूपुर शिखरे तो शॉर्ट्स में ही निकल पड़े। इस दौरान बहुत मौज-मस्ती भी करते दिखाई दिए।

साधारण तरीके से थामा एक-दूजे का हाथ
बता दें, नूपुर शॉर्ट्स में बाकायदा बारात लेकर आए और उनकी यह तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। जहां कई लोगों ने नूपुर के इस अंदाज को ट्रोल किया तो कई लोगों ने इसे बहुत ही खूबसूरत बताया। देखा जा सकता है कि इस जोड़ी ने ना तो कोई महंगा और डिजाइनर आउटफिट पहना हुआ था और ना ही कोई करोड़ों की ज्वेलरी पहनी हुई थी।

इस दौरान इरा बेहद सिंपल ड्रेस में नजर आई। उन्होंने पिंक कलर की हैरम पेंट के साथ पेस्टल ग्रीन कलर का ब्लाउज कैरी किया हुआ था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा पहना हुआ था। वहीं आमिर खान और उनकी पूरा परिवार भी सिंपल अंदाज में दिखाई दिया। इस दौरान शेरवानी-धोती के साथ सिर पर पगड़ी पहने आमिर का लुक काफी जंच रहा था।

उदयपुर में होगी ग्रेंड शादी
बता दे यह एक रजिस्टर्ड मैरिज थी। अब इरा खान और नूपुर शिखरे जल्द ही उदयपुर में पूरे रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लेंगे। इसके बाद एक रिसेप्शन पार्टी होस्ट की जाएगी जिसमें बॉलीवुड दुनिया से जुड़े तमाम सितारे शामिल होने वाले हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि, उदयपुर में होने वाली शादी के लुक कैसे होंगे? फिलहाल इरा खान और नूपुर के फैंस काफी खुश है और कपल को शादी के बधाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़े: शादी के 2 दिन पहले मंगेतर संग कोजी हुईं Ira Khan, वायरल हुई निजी तस्वीरें

Latest Posts

spot_img

you may like