B’Day: बाहर से आए सितारों को पनपने नहीं देते Karan Johar? केवल स्टारकिड्स का बनाते करियर, विवादों से रहा नाता!

करण जौहर ने साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की। पहली फिल्म सिनेमाघर में छा गई।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशक करण जौहर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। करण एक सक्सेसफुल प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ एक मशहूर डायरेक्टर है। इसके अलावा वह कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल भी अदा कर चुके हैं। खासकर करण जौहर स्टार किड्स को लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं। खैर उन्होंने अपने करियर में ऐसी-ऐसी फिल्में बनाई है जो सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित हुई। आज 25 मई को करण जौहर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं करण जौहर के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

पहली ही फिल्म से चमकी किस्मत
बता दें, करण जौहर ने साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की। पहली फिल्म सिनेमाघरों में छा गई। शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की तिकड़ी ने ऐसा कमाल किया कि रातों-रात करण जौहर सक्सेसफुल निर्देशक की लिस्ट में शामिल हो गए। इसके बाद साल 2001 में करण जौहर ने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ बनाई जो भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। बस इसके बाद करण जौहर एक के बाद एक हिट फिल्में देते गए और बॉलीवुड इंडस्ट्री पर अपना सिक्का जमाते गए।

स्टारकिड्स को करते हैं लॉन्च
बता दें, करण जौहर अब तक कई स्टार किड्स को लांच कर चुके हैं जिसमें जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर, वरुण धवन, आलिया भट्ट समेत कई कलाकारों का नाम शामिल है। करण जौहर को लेकर अक्सर यह भी बात होती है कि वह बाहर से आए सितारों को मौका नहीं देते बल्कि वह केवल स्टार किड्स के बारे में ज्यादा सोचते हैं। ऐसा कहा जाता है कि कार्तिक आर्यन, प्रियंका चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत समेत ऐसे कई कलाकार है जो बाहर से आए हुए हैं और इन कलाकारों को कभी भी करण जौहर ने मौका नहीं दिया।

इतना ही नहीं बल्कि करण जौहर ने अनुष्का शर्मा, कंगना रनौत समेत कई कलाकारों को अपने प्रॉडक्ट्स हाउस में बेन भी किया हुआ है। हालाँकि असल सच्चाई क्या है यह तो कोई नहीं जानता लेकिन करण जौहर अक्सर स्टार किड्स के मामले में विवादों में रहे हैं।

बात करें करण जौहर के निजी जीवन के बारे में तो एक वक्त ऐसा था जब वह पापुलर एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना को पसंद करते थे हालांकि समय के साथ-साथ करण जौहर ने खुद को अनसूटेबल बॉय मान लिया। करण सिंगल है, लेकिन दो बच्चों की परवरिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: खुद का मजाक उड़ता देख सहन नहीं कर पाए Karan Johar, इस तरह निकाला गुस्सा, फिर भी यूजर्स ने किया ट्रोल!

Latest Posts

spot_img

you may like