चोट के बावजूद भी Akshay kumar ने Bade Miyan Chote Miyan के लिया किया खतरनाक स्टंट, फैंस ने की तारीफ

Akshay kumar Bade Miyan Chote Miyan: बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार जोकि हाल ही में फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ के सेट पर एक एक्शन सीक्वेंस को पर्फोम करते बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। चोटिल होने के बाद उन्हें आराम के लिए कहा गया था, लेकिन असली एक्शन स्टार अक्षय कुमार ने इस चोट ध्यान में न रखते फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां के सेट पर फिर एक खतरनाक एक्शन किया है।

अक्षय कुमार ने फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां के लिए बाइक से एक एक्शन सीक्वेंस को शूट किया है। उन्होंने यह एक्शन अपने घुटने की चोट के बावजूद किया है। अक्षय कुमार का यह एक्शन पर्फोम करने वाला वीडियो पिंकविला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है।

पिंकविला ने अक्षय कुमार का यह वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ‘’घुटने की चोट के बाद भी बड़े मियां छोटे मियां के सेट पर अपना बेस्ट देते हुए अक्षय कुमार का एक विशेष शॉट। एक सच्चा खिलाड़ी।’’ पिंकविला द्वारा साझा की गई इस वीडियो में अक्षय कुमार ने अपने घुटने में ब्रेसेस पहने हुए हैं और वह बाइक से एक एक्शन सीक्वेंस को करके बाइक से उतर रहे हैं। उनके साथ क्रू मेंबर्स खड़े हुए हैं और पास में टाइगर श्रॉफ भी खड़े हुए हैं।

अक्षय कुमार इस वीडियो को देखकर अब फैंस अभिनेता की काफी तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने अक्षय की तारीफ करते हुए लिखा कि, ‘’वाह….वह समर्पण और कड़ी मेहनत की मिसाल कायम कर रहे हैं…उन्हें सलाम!!!’’ वहीं एक दूसरे फैन ने अक्षय की तारीफ करते हुए शाहरुख खान पर तंज कसते हुए लिखा कि, ‘’इसीलिये आप नंबर 1 एक्शन हीरो हो। जल्दी ठीक हो जाओ सर। दूसरा ह** नंबर 1 है जो डब्बल बॉडी करवा लेता है।’’ इसके अलावा एक फैन ने इस फिल्म को अक्षय का कमबैक बतताे हुए लिखा कि, ‘’एक बहुत बड़ी वापसी होने जा रही है। बस आप टिके रहो। सर आप एक्शन किंग हैं।’’

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर यह फिल्म सिनेमाघरों में 25 दिसंबर 2023 को रिलीज की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: फिल्म Bholaa  के साथ हैं ये तीन बड़ी मुसीबतें, कमाई पर पड़ सकता है बड़ा असर

Latest Posts

spot_img

you may like