Injured Aishwarya Rai Bachchan Leaves For Cannes: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की सुंदरता के कसीदे हमेशा पढ़े जाते हैं। उन्हे दुनिया की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है, पर समय समय पर ऐश इसके लिए ट्रोल भी हुई हैं। फिलहाल ऐश्वर्या राय बच्चन 2024 के कान्स फेस्टीवल में शामिल होने के लिए रवाना हो गई हैं। ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी एअरपोर्ट पर स्पॉट की गई हैं। हालाकि ऐश्वर्या राय के अलावा भी कई दूसरे भारतीय सेलेब्स कान्स के लिए रवाना हुए हैं, पर ऐश्वर्या राय की इंजरी को देखकर सभी हैरान है कि आखिर उन्हे चोट कैसे लग गई है। एअरपोर्ट पर एक्ट्रेस दाहिने हाथ में आर्म स्लिंग बांधे हुए नजर आई।
हालाकि पैपराजी ने एक्ट्रेस से ये जानने की कोशिश भी की और पूछा भी कि आपको चोट कैसे लगी है, लेकिन ऐश सिर्फ मुस्कुराकर वहां से चली गई। कोई जवाब नहीं दिया। चोटिल हाथों के साथ ऐश कान्स के लिए रवाना तो हो गई हैं लेकिन उनके फैन्स व सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं और उनके जल्दी से हेल्दी होने की कामना भी कर रहे हैं। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर ऐश को उनके दाए हाथ में चोट कैसे लगी। क्या वो किसी फिल्म की शूटिंग के वक्त घायल हुई हैं या फिर कहीं किसी दुर्घटना में इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है।
सोशल मीडिया पर चोट कैसे लगी, ये बहस का मुद्दा बना है पर कुछ यूजर्स ने यहां बेटी आराध्या के स्वीट जेस्टचर की जमकर तारीफ की। आराध्या ने जाते वक्त सभी को नमस्ते किया है। जो यूजर्स को बहुत पसंद आया है। इसके अलावा कुछ यूजर्स उनके हेयर स्टाइल तो कुछ उनके द्वारा स्कूल के ड्रामे का जिक्र कर शानदार एक्टिंग के लिए भी जमकर आराध्या को सराहा है। ऐश्वर्या के अलावा कान्स के लिए कियारा आडवाणी और शोभिता धुलीपाला भी रवाना हुई हैं।
Aishwarya at the airport going to Cannes with a broken arm 👸 💯🫶🏻
— Akhilesh Tiwari ⚖️👨⚖️ (@ImAkhilesh007) May 16, 2024
Her professional is not questionable😍
Speed recovery queen 😍😘#AishwaryaRaiBachchan #VickyKaushal #HBDVickykaushal pic.twitter.com/Il3XFmcZKj
बात अगर कान्स फिल्म फेस्टीवल की करें, तो एक्ट्रेस का इस फेस्टीवल से काफी पुराना नाता है। ऐश्वर्या राय साल 2002 से लगातार इस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टीवल का हिस्सा बनती रही हैं और इस बार भी इसमें शिरकत करने गई हैं। इस साल के कान्स फिल्म फेस्टीवल की शुरूआत 14 मई से हो चुकी है और ये 25 मई तक चलेगा। इस फेस्टीवल में अब तक कई भारतीय अभिनेत्रियां अपने फैशन का जलवा बिखेर चुकी हैं।

