Imtiaz Ali ने  Shahid Kapoor की  Jab We Met के सीक्वल पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों फिल्म का सीक्वल बनाना है मुश्किल?

Imtiaz Ali breaks silence on  Jab We Met sequel: साल 2007 में आई शाहिद कपूर और करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘जब वी मेट’ दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस साल की शुरूआत में इस फिल्म की दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज भी किया गया था। इसी दौरान मीडिया में खबरें आईं थी कि इम्तियाज अली अपनी इस हिट फिल्म का सीक्वल भी बनाना चाहेत हैं। लेकिन अब खुद इम्तियाज अली ने इन खबरों को झूठा बताया है, निर्देशक ने साफ-साफ कह दिया है कि वे इस फिल्म का सीक्वल नहीं बनाने वाले हैं। 

इम्तियाज ने हाल ही में न्यूज 18 शोशा को दिए एक इंटरव्यू में इस फिल्म के सीक्वल की खबरों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि,  ‘’नहीं, ऐसा नहीं हो रहा है। ‘जब वी मेट 2 के लिए मेरे पास अभी तक कोई कहानी नहीं है। मैंने इनके बारे में सुना है और इन रिपोर्टों और लेखों को पढ़ा है। उन्हें प्रकाशित करने से पहले किसी ने मुझसे नहीं पूछा, इसलिए मुझे नहीं पता कि क्या कहूं। लेकिन देखते हैं क्या होता है?’’ अब देखते हैं कि  इम्तियाज अली इस फिल्म का सीक्वल बनाते हैं कि नहीं। 

इम्तियाज अली के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने हाल ही में फिल्म ‘चमकीला’ का निर्देशन किया है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 80 और 90 के दशक के मशहूर पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की बायोपिक है, जिसमें दिलजीत अमर सिंह चमकीला का किरदार निभा रहे हैं। अमर सिंह चमकीला की दिनदहाड़े उनकी पत्नी के साथ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस फिल्म में अमर सिंह चमकीला की मौत और उनके बेहतरीन गायन और संगीत की असल कहानी को दिखाया  जायेगा। 

इम्तियाज ने इस फिल्म की रिलीज के बारे में न्यूज 18 शोशा को बताते हुए कहा कि, ‘’यह बहुत जल्द आ रही है। मुझे उम्मीद है कि जब दर्शक इसे देखेंगे तो उन्हें यह पसंद आएगी। एक फिल्म निर्माता के रूप में चमकीला की शूटिंग करना एक बहुत ही अलग अनुभव जैसा लगा। इसमें काफी कुछ अनसीखा करना पड़ा, यही वजह है कि इसे बनाते समय मुझे बहुत तरोताजा महसूस हुआ और मुझे यकीन है कि दर्शक भी इसे देखने के बाद इसका गवाह बनेंगे।”

ये भी पढ़ें: Ajay Devgn की Maidaan के कारण Boney Kapoor की रातों की नींद हो गई है हराम, बोले अब मुझे लगता है कि यह सिचुएशन मेरे कंट्रोल में नहीं है

Latest Posts

spot_img

you may like