Imlie के एक्टर  Sai Ketan Rao इस बार इस तरह से मनायेंगे अपनी दिवाली, फैंस को दिवाली पर यह सावधानी बरतने को कही 

Imlie Actor Sai Ketan Rao Will Celebrate His Diwali On Sets: टीवी जगत के जाने-माने एक्टर साई केतन राव जोकि इन दिनों अपने सीरियल ‘इमली’ को लेकर खूब खबरों में बने हुए हैं। साई केतन राव इमली के सीजन 3 में  अगस्त्य सिंह चौधरी का लीड रोल निभा रहे हैं। फैंस को उनका यह रोल काफी पसंद आ रहा है और इमली के सीजन 3 को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच साई केतन राव ने बताया है कि वे अपनी दिवाली को इस बार किस तरह से सेलिब्रेट करेंगे?

केतन ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन के बारे में न्यूज 18 शोशा को बताते हुए कहा कि, “हाल ही में, मैंने इमली सीज़न 3 की शुरुआत की। मेरी प्रमुख भूमिका अगस्त्य को प्रशंसकों और दर्शकों से अपार प्यार मिल रहा है। इसलिए, इस साल मेरी दिवाली का जश्न ज्यादातर मेरे सह-अभिनेताओं, निर्देशक और क्रू सदस्यों के साथ सेट पर होगा। यह एक मधुर अनुभव होगा क्योंकि हम अपना सर्वश्रेष्ठ दिवाली का समय अपने काम के साथ साझा करेंगे।’’

इसके अलावा केतन ने यह भी बताया कि वे बचपन में अपनी दिवाली कैसे सेलिब्रेट करते थे? केतन ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’अपने स्कूल के दिनों में मैं अपने दोस्तों के साथ पूरे दिन और रात खूब पटाखे फोड़ता था, वो कुछ ऐसे पल थे जिन्हें मैं कभी नहीं भूलूंगा। इसके अलावा मेरी मां और दादी दिवाली के लिए खास मिठाइयां बनाती थीं, जिन्हें मैं खूब खाता था।’’

अंत में केतन ने फैंस को उन्हें उनके इस नए सीरियल के लिए इतना प्यार और दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “फैंस पिछले तीन वर्षों से हमेशा मेरे साथ रहे हैं और मुझे उनके आसपास रहने पर गर्व है। उन्होंने मेरे डेब्यू के पहले दिन से ही मुझे प्यार किया है। बल्कि मैं स्वयं को धन्य महसूस करता हूँ। एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि पटाखों को फोड़ते वक्त  सावधानी जरूर बरतें। मैं आप सभी से प्यार करता हूं।’’

ये भी पढ़ें: Vidhu Vinod Chopra को जब इस कारण के चलते Amitabh Bachchan को चार करोड़ की गाड़ी गिफ्ट करनी पड़ी, बोले मुझे यह काफी महंगा पड़ा था

Latest Posts

spot_img

you may like