क्या Ileana D’Cruz भी बगैर शादी के बनने जा रही हैं मां? सोशल मीडिया पर बच्चे के पिता को लेकर छिड़ी बहस

इलियाना डिक्रूज के सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट ने फैन्स और सोशल मीडिया यूजर्स की धड़कने बढ़ा दी हैं। जिसमें उन्होने मां बनने की ओर इशारा किया है

Ileana D’Cruz Pregnancy News: हिंदी और साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक इलियाना डिक्रूज आजकल फिल्मों से थोड़ा दूर हैं। आखिरी बार उन्हे अभिषेक बच्चन की फिल्म द बिग बुल में देखा गया था। इलियाना की वैसे कटरीना कैफ के भाई के साथ डेटिंग की चर्चा थी, लेकिन शादी वगैर की खबर नहीं आई। इस बीच इलियाना के सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट ने फैन्स और सोशल मीडिया यूजर्स की धड़कने बढ़ा दी हैं। जिसमें उन्होने मां बनने की ओर इशारा किया है। अब उन्होने ये नहीं लिखा है कि वो मां बनने जा रही है। लेकिन उनकी पोस्ट ने तमाम तरह की अफवाहों को हवा देना शुरू कर दिया है क्या करण जौहर,तुषार कपूर और एकता कपूर की तरह ही इलियाना भी बगैर शादी के मां बनने जा रही हैं।

दरअसल एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में ऐसा कुछ लिखा दिया है कि लगता है कि वो बगैर शादी के मां बनने जा रही हैं। इलियाना ने अपने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरे शेयर की हैं पहली एक टी-शर्ट है जिस पर लिखा है कि ऐडवेंचर बिगिन्स। इस टी-शर्ट के कैप्शन में इलियाना ने लिखा है कि जल्द आ रहा है। मैं आपसे मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं मेरी लिटिल डार्लिंग। तो वहीं दूसरी तस्वीर में एक लॉकेट है जिस पर मम्मा लिखा हुआ है।

सोशल मीडिया पर जैसे ही इलियाना डिक्रूज ने इसे शेयर किया। उनके फैन्स और सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर ये सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर इलियना किस के बच्चे की मां बनने जा रही हैं। हो सकता है कि ये किसी दूसरे के लिए हो। पर यूजर्स इस पोस्ट को लेकर लगातार इलियाना से सवाल पूछ रहे हैं। एक ने लिखा है कि शादी कब हुई। तो दूसरे ने लिखा है कि आपकी शादी कब हुई। कौन इसका पिता है। इलियाना से लगातार बच्चे के पिता और शादी को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं।

हालाकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इसके लिए इलियाना को बधाई दे रहे हैं। बधाई देने वालों में कुछ सेलेब्स भी शामिल हैं। इनमें शिबानी अख्तर,निशा अग्रवाल,नरगिस फखरी आदि। जबकि कुछ यूजर्स भी पिता और शादी का सवाल पूछने वालों से सवाल भी कर रहे हैं कि आप किसी की निजता पर प्रहार नहीं कर सकते हैं। ये उसकी मर्जी है। तो वहीं एक दूसरे ने यह कह कर सफाई दी है कि ये हम इसलिए पूछ रहे हैं कि क्योकि हम इलियाना से प्यार करते हैं। अब इसकी सच्चाई क्या है। इसका पता जल्द ही चल जाएगा।

ये भी पढ़े: Rani Mukerji को इस फिल्म में पहली बार छोटी स्कर्ट पहनकर डांस करने में हुई थी दिक्कत, फिर इस शख्स ने की थी मदद

Latest Posts

spot_img

you may like