Saif Ali Khan के बेटे Ibrahim Ali Khan इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे

Ibrahim Ali Khan: बॉलीवुड के अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जार रहे हैं। वे करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी इस फिल्म का टाइटल भी दे दिया गया है। सूत्रों के अनुसार इब्राहिम की इस डेब्यू फिल्म का नाम ‘सरजमीन’ है। इस फिल्म को बोमन ईरानी के बेटे कायोजे ईरानी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है।

इस फिल्म में एक खास बात यह है कि इब्राहिम के अपोजिट इस फिल्म में कोई लीड एक्ट्रेस नहीं है। इस फिल्म में इब्राहिम एक बहुत ही संवेदनशील किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। वे फिल्म ‘सरजमीन’ में एक भारतीय सैनिक का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में उनके अलावा काजोल और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। 

इस फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म को अगले साल के अंत तक रिलीज कर दिया जायेगा। इस फिल्म में इब्राहिम खतरनाक एक्शन करते हुए नजर आयेंगे। उन्होंने ने इस फिल्म के लिए ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। खबरों की माने तो सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम बॉलीवुड में अपना डेब्यू एक तरह ही फिल्म के साथ नहीं करना चाहते थें। वे एक ऐसी फिल्म चाहते जिसमें वे खुद को साबित कर सके है। इसलिए उन्होंने कोई रोमेंटिक फिल्म से डेब्यू न करने की वजाय एक सीरीयस फिल्म चुनी है। 

आपको बता दें कि, फिल्म ‘सरजमीन’ को डायरेक्ट करने वाले बोमन ईरानी के बेटे कायोजे ईरानी ने साल 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में एक एक्टर के तौर पर अपना डेब्यू किया था। उन्होंने ‘बॉम्बे टॉकीज’ (2013),’ यंगस्तान’ (2014) और ‘द लेजेंड ऑफ माइकल मिश्रा’ (2016) जैसी फिल्मों में अभिनय किया। हालांकि, फिर उन्होंने एक्टिंग को छोड़कर फिल्म निर्देशन में हाथ आजमाया। उन्होंने एक निर्देशक के तौर पर  साल 2021 में आई फिल्म ‘अजीब दास्तान’ से अपने निर्देशन की यात्रा शुरू की। इसके बाद वे कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘धमाका’ में एसोशिएट डायरेक्टर भी रहे। अब वे इब्राहिम के साथ अपने करियर की तीसरी फिल्म ‘सरजमीन’ का निर्देशन करने जार रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Chupke Chupke के  Remake में यह एक्टर निभायेंगे Dharmendra का किरदार

Latest Posts

spot_img

you may like