भोजपुरी अवार्ड्स में छाया Pawan Singh का जादू, Harshika को मिला बेस्ट डेब्यू का खिताब

दुबई में हुए इंटरनेशन भोजपुरी फिल्म पुरस्कार 2023 में पावर स्टार पवन सिंह का जादू छाया रहा। पवन सिंह ने यहां एक नहीं बल्कि दो दो अवार्ड्स जीता

IBFA Dubai 2023: बॉलीवुड फिल्म पुरस्कारों की तरह ही भोजपुरी फिल्म पुरस्कारों का आयोजन भी अब विदेशों में होने लगा है। भोजपुरी सिनेमा को मिल रहे ग्लोबल पहचान से जहां सितारे खुश हैं, वही भोजपुरी सिनेमा का ये सबसे स्वर्णिम दौर चल रहा है। हाल ही में दुबई में हुए इंटरनेशन भोजपुरी फिल्म पुरस्कार 2023 में पावर स्टार पवन सिंह का जादू छाया रहा। पवन सिंह ने यहां एक नहीं बल्कि दो दो अवार्ड्स जीता। पवन सिंह को ये पुरस्कार बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस ने दिया। जैकलिन के हाथों से मिले पुरस्कार से पवन सिंह फूले नहीं समा रहे हैं।

पुरस्कार मिलने के बाद उत्साहित पवन सिंह ने अपने मशहूर गाने लॉली पॉप लागेलु को जैकलिन के लिए गाया और वहां मौजूद सभी लोग फिर तालियों से पवन सिंह का इस्तकबाल किया। ये लमहा वाकई में देखने लायक था। जानकारी के मुताबिक पवन सिंह ने यहां बेस्ट एक्टर और सिंगर का पुरस्कार जीता है। पवन सिंह के पुरस्कार जीतने के बाद उनके फैन्स उन्हे सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।

पवन सिंह के अलावा यहां भोजपुरी अदाकारा हर्षिका पूनाच्चा को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया है। जबकि स्मृति सिन्हा ने बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का पुरस्कार जीता है। इन दोनों ने ही अपने अपने सोशल मीडिया पर पुरस्कार साथ फोटो शेयर की हैं। जिसमें दोनों ही बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। दोनों ने ही एक दूसरे को बधाई दी है और एक साथ फोटो भी खिंचवाई है।

इसके अलावा बेस्ट विलेन के लिए अभिनेता अयाज खान को पुरस्कार मिला है। आपको बता दे कि करीब तीन साल के गैप के बाद 6वां इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स 2023 का आयोजन किया गया है। जिसमें इन तीन सालों के लिए भी कलाकारों को पुरस्कृत किया गया है। इस पुरस्कार में बॉलीवुड के कई सितारों गोविंदा,जैकलिन,रश्मि देसाई आदि ने लाइव परफॉर्मेंसेस भी दिए हैं। इस मौके पर मनोज तिवारी,दिनेश लाल निराहुआ,हर्षिका,स्मृति सिन्हा जैसे कई भोजपुरी सितारे नजर आए।

ये भी पढ़े: विवादों के बीच Kajal Raghwani ने Khesari Lal Yadav के जन्मदिन पर बोली यह बड़ी बात

Latest Posts

spot_img

you may like