Hrithik Roshan’s Mystery Girl: ऋतिक रोशन डिनर डेट पर मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामें आये नजर, तस्वीरें इंटरनेट पर हुई वायरल

Hrithik Roshan’s Mystery Girl: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) बॉलीवुड के वो स्टार हैं, जिनके एक्शन और डांस को फैंस काफी पसंद करते हैं। ऋतिक लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हाल ही में वो मुंबई के एक लोकप्रिय जापानी रेस्तरां में कैजुअल डिनर पर निकले। पैपराजी ने यहां उनको मिस्ट्री गर्ल (Hrithik Roshan with mystery girl) के साथ स्पॉट किया। ऋतिक रोशन ने रेस्तरां से निकलते ही उस मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामा और फिर उन्हें अपनी लक्जरी कार में बैठाकर निकल गए।

ऋतिक के साथ मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें वायरल हुईं तो फैंस के मन में सवाल उठने लगे है। पैपराजी ऋतिक से रुककर उन्हें पोज देने के लिए बोल रहे थे, लेकिन वह नहीं रुके। बता दे एक्टर अपने दोस्त को कैमरे से बचाने की कोशिश करते हुए नजर आए और उनके साथ गाड़ी में बैठ गए। जैसे ही ऋतिक की मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीरें वायरल हुईं तो फैंस इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में बात करने लगे।

फैंस उस लड़की के बारे में जानना चाह रहे हैं कि आखिर वह है कौन? मिस्ट्री गर्ल कौन है? ये कोई नहीं जानता लेकिन फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वह सबा आज़ाद हो सकती है, जो एक युवा संगीतकार है। उन्होंने हाल के दिनों में नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद के साथ काम किया है। लेकिन इसके लिए कोई कन्फॉर्म नहीं है।

वही ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट का बात करें तो जल्द वह एक्शन फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में दिखाई देंगे, जो तमिल फिल्म की रीमेक है। इसमें सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी उनके साथ नजर आएंगे। इसके अलावा ऋतिक, दीपिका पादुकोण के साथ ‘फाइटर’ में भी नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: Dil Pe Zakhm: टी सीरीज के सॉन्ग ‘दिल पे ज़ख्म’ में बिना मेक अप के नज़र आईं कशिका कपूर

Latest Posts

spot_img

you may like