Hrithik Roshan की Krrish के 17 साल हुए पूरे, फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋतिक की कमर और टांग में आ गई थी गहरी चोट, लेकिन चोटिल होने के बावजूद अभिनेता ने किए थे खतरनाक स्टंट

Hrithik Roshan Krrish completes 17 years facts about the film: बॉलीवुड के मेगास्टार ऋतिक रोशन की सुपरहीरो फिल्म क्रिश को आज 17 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म को आज है कि दिन 23 जून 2006 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके अलावा यह भारत की पहली सुपरहीरो वाली फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई इसके अलावा दर्शकों को भी पसंद आई थी। इस फिल्म के 17 साल पूरे हो जाने पर हम आज आपको इस फिल्म से जुड़े कुछ फैक्ट्स बतायेंगे। 

फिल्म क्रिश से जुड़े कुछ फैक्ट्स:

1.फिल्म की शूटिंग में ऋतिक को कई चोटें आईं: इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋतिक रोशन को कई चोटें आईं थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋतिक 30 फीट की बिल्डिंग से कूद रहे थे, तभी अचानक उनके शरीर में बंधी केवल टूट गई और फिर जमीन पर बुरी तरह से गिर गए। इसके चलते उनकी कमर में गहरी चोट आ गई थी, लेकिन इसकी बावजूद ऋतिक ने फिल्म की शूटिंग की। इसके अलावा एक स्टंट के दौरान उनके दाई टांग का हेमिस्ट्रिंग भी फट गया था। इन गहरी चोटों के बावजूद ऋतिक ने फिल्म की शूटिंग की थी।

2. फिल्म में कूदने वाले सीन के लिए ट्रेनिंग: फिल्म क्रिश में ऋतिक रोशन का एक इंट्रो सीन होता हैं, जहां पर वे घोड़े के साथ रेस लगा रहे होते है। इस रेस के दौरान वे कई लंबी-लबीं जंप्स मारते हैं। इन जंप्स के लिए ऋतिक ने हॉग-कॉन्ग में जाकर स्पेशल ट्रेनिंग ली थी। 

3.प्रियंका चोपड़ा नहीं थी फिल्म की पहली चॉइस: प्रिया कल्याणन के रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा पहली चॉइस नहीं थी। प्रिया कल्याणन के रोल के लिए अमृता राव पहली चॉइस थी। इसके अलावा इस रोल के लिए  ऐश्वर्या राय का नाम भी लिया जा रहा था। लेकिन ऋतिक को इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा सही चॉइस लगीं। 

4.फिल्म का ओरिजिनल टाइटल क्रिश नहीं था: क्रिश जोकि साल 2003 में आई फिल्म ‘कोई मिल गया’ का सीक्वल थी। इस सीक्वल का टाइटल ‘कोई..तुमसा नहीं’ होने वाला था, लेकिन बाद में सीक्वल का टाइटल बदल दिया गया।

ये भी पढ़ें: Mithun Chakraborty की Ravan Raaj को 28 साल हुए पूरे, Aditya Pancholi  के किरदार को सस्पेंस में रखने के लिए किया गया था यह काम

Latest Posts

spot_img

you may like