जब Vinod Rathod ने SRK से मुलाकात किए बिना उनकी डेब्यू फिल्म Deewana में उनके एंट्री सॉन्ग ‘कोई ना कोई चाहिए’ को गाया 

How Vinod Rathod Sang Hit Songs For SRK  In 90s: बॉलीवुड में 90 के दशक में कई हिट सॉन्ग्स देने वाले सिंगर विनोद राठौड़, जिन्होंने बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान की डेब्यू  फिल्म ‘दीवाना’ (1992) में अपनी आवाज दी थी। शाहरुख ने विनोद की आवाज से ही बॉलीवुड में बाइक धांसू एंट्री मारी थी। विनोद ने ‘दीवाना’ में ‘कोई ना कोई चाहिए’ सॉन्ग गाया था, इसी सॉन्ग से शाहरुख ने फिल्म ‘दीवाना’ में अपनी एंट्री की थी। हालांकि, इस फिल्म में शाहरुख के लिए सॉन्ग गाने वाले विनोद  शाहरुख से मिले भी नहीं थे और अभिनेता को बिना देखे ही उन्होंने इतना अच्छा गाना गा दिया था। विनोद ने यह गाना अपने हिसाब से गाया था। 

इस बारे में विनोद ने हमें 90s में दिए एक विशेष इंटरव्यू में बताया था। विनोद ने हमें इंटरव्यू देते हुए कहा था कि, ‘’तो मैंने अपने आप को हीरो समझा है। जैसे दीवाना गाया था उस वक्त मैंने, शाहरुख खान जी की ताजा-ताजा उस वक्त सीरियलों से फिल्मों में एंट्री हुई थी, तो मेरी मुलाकात उनसे हुई नहीं थी। तो मैंने कोशिश की अपनी तरफ से अपनी एक इमेज बनाकर गाऊं और वो प्रॉपर शाहरुख जी ने इतनी अच्छी तरह से फॉलो की। तो पहली फिल्म में हम जब किसी हीरो के लिए गाते हैं,तो वो सिंगर को फॉलो करते हैं। लेकिन जब तालमेल हो जाता है, तो फिर हम उन्हें फॉलो करने लगते हैं।’’

इसी के आगे विनोद ने शाहरुख की फिल्म बाजीगर में शाहरुख के लिए गाने का अपना अनुभव भी बताया था। विनोद ने कहा था कि, तो बाजीगर मे मैंने बाकायदा शाहरुख खान जी को फॉलो किया ‘ऐ मेरे हमसफर’ में, ‘किताबों तो बहुत सी’ और ‘ऐ मेरे हमसफर’ मैंने शाहरुख खान जैसे वो सॉन्ग को प्रेजेण्ट करते हैं, तो उस तरह गाने की कोशिश की है।’’ इसी इंटरव्यू में विनोद ने  ‘ऐ मेरे हमसफर’ सॉन्ग को शाहरुख के अंदाज में गाकर सुनाया भी था। 

बता दें कि, विनोद ने फिल्म ‘दीवाना’ के बाद शाहरुख के लिए ‘बाजीगर’, ‘चाहत’ और ‘त्रिमूर्ति’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में कई हिट सॉन्ग्स दिए थे।   

ये भी पढ़ें: SRK ने बताया Jawan शब्द का असली अर्थ, बोले जवान कई बार कमजोर भी होता है और…

Latest Posts

spot_img

you may like