Vidya Balan को फिल्म Parineeta में रोल पाने के लिए करनी पड़ी थी बड़ी मशक्कत, दिया था 40 से ज्यादा बार स्क्रीन टेस्ट

एक्ट्रेस विद्या बालन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत यूं तो हम पांच टीवी सीरियल से की थी लेकिन हिंदी फिल्मों में ब्रेक पाने के लिए विद्या बालन को काफी पापड़ बेलने पड़े थे

How Vidya Balan Bagged A Major Break In Parineeta:कहानी सीरीज की फिल्मों और तीन जैसी शानदार फिल्म में काम कर चुकी विद्या बालन को अपनी फिल्म का हीरो माना जाता है। विद्या बालन का शुमार आज उन अभिनेत्रियों में होता है। जिनके लिए किसी हीरो की जरूरत नहीं है। विद्या बालन अब 44 साल की हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत यूं तो हम पांच टीवी सीरियल से की थी लेकिन हिंदी फिल्मों में ब्रेक पाने के लिए विद्या बालन को काफी पापड़ बेलने पड़े थे।

आलम ये था कि कोई फिल्म में साइन करता और मनहूस कहकर बाहर कर देता। कई बार तो ऑडिशन में रिजेक्ट हो जाती थी। हालाकि इस दौरान वो कुछ शुरूआती ऐड्स व म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी थी। टीवी सीरियल हम पांच के जरिए विद्या ने लोकप्रियता भी हासिल की थी, लेकिन फिल्मों में काम पाना उनके लिए आसान नहीं था। फिल्मों में काम पाने की जद्दोजेहद की कोशिश में विद्या साउथ सिनेमा की ओर भी गई। कहते हैं विद्या को अनलकी मानकर एक दो नहीं बल्कि करीब 16 फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखाया गया था।

इतने रिजेक्शन के बाद भी विद्या बालन ने हार नहीं मानी और बॉलीवुड में करियर बनाने की जद्दोजेहद में जुट गई। फाइनली विद्या बालन को प्रदीप सरकार डायरेक्ट फिल्म परिणीता मिल गई लेकिन इसका भी सफर आसान नहीं था। कहते हैं कि इसके लिए विद्या को 40 से ज्यादा बार स्क्रीन टेस्ट देना पडा था और 17 से ज्यादा बार उनको अलग अलग तरह के मेकअप करने पड़े थे। खुद विद्या के मुताबिक वो बार बार स्क्रीन टेस्ट दे देकर परेशान हो गई थी और उन्होने इस फिल्म के लिए उम्मीद भी छोड दी थी, लेकिन विद्या सब्र के इम्तिहान में पास हो गई। फिर फाइनली उन्हे परिणीता फिल्म मिल गई।

इस फिल्म में विद्या बालन के अपोजिट सैफ अली खान थे। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में राइमा सेन,दिया मिर्जा,संजय दत्त के अलावा टीना दत्ता और रेखा भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आई थी। 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म की कामयाबी ने विद्या बालन को स्टार बना दिया। इसके बाद विद्या बालन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

ये भी पढ़े: Nawazuddin Siddiqui की एक्स वाइफ Aaliya ने बताया कि कैसे उन्हे नवाज से हुआ था प्यार फिर मिले धोखे से शादी से उठ गया…

Latest Posts

spot_img

you may like