Mahabharat के कर्ण Pankaj Dheer के पिता ने जब Geeta Bali किया अपना वादा निभाया, Dilip Kumar के कहने पर भी नहीं तोड़ा अपना वादा और दिवालिया हो गए

How Pankaj Dheer Father Kept His Promise To Geeta Bali: टीवी और बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता पंकज धीर ने कई फिल्मों में काम किया है। पर पंकज धीर को असली पहचान महाभारत धारावाहिक में निभाए कर्ण के रोल ने दिलाई थी। महाभारत के बाद पंकज धीर ने ‘चंद्रकांता’ और ‘युग’ जैसे हिट टीवी सीरियल में काम किया है। पंकज धीर के पिता सीएल धीर भी अपने जमाने के एक जाने-माने निर्देशक और निर्माता थे। उन्होंने कई हिट फिल्मों का निर्देशन और कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया था। सीएल धीर ने ‘बहू-बेटी’, ‘रैन बसेरा’ और ‘जिंदगी’ जैसे हिट फिल्में दी थी। हाल ही में लहरें रेट्रो के साथ खास बातचीत में पंकज धीर ने अपने पिता सीएल धीर द्वारा गीता बाली के साथ किए एक वादे के बारे में बताया। जिससे उन्हें बाद में काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था।

Pankaj Dheer ने लहरें रेट्रो से खास बातचीत में कहा कि उनके पिता सीएल धीर गीता बाली और धर्मेंद्र को लेकर एक पंजाबी फिल्म बना रहे थे। जिसका नाम रानो था। फिल्म की 90 फीसद शूटिंग हो गई थी और शूटिंग के दौरान ही गीता बाली को स्माल पॉक्स की बीमारी हो गई। इस बीमारी से गीता बाली ठीक नहीं हो पाई। अपने अंतिम दिन गिन रही गीता बाली ने सीएल धीर से एक वादा लिया। जिसको निभाने के बाद वे आर्थिक रूप से बर्बाद हो गए थे।

पंकज धीर ने अपने पिता सीएल धीर और गीता बाली के बीच हुए इस वादे के बारे में बताते हुए कहा कि, ’क्या हुआ था कि बहुत बड़ी फिल्म बन रही थी वो, जिसका नाम था ‘रानो’। इस फिल्म का आधार ‘एक चादर मैली सी’ जैसा था, जो कि बाद में हेमा मालिनी और ऋषि कपूर को लेकर बनी थी। तो उसमें गीता बाली और धर्मेन्द्र लीड रोल में थे। गीता बाली जी और मेरे पिता उस फिल्म में 50-50% प्रोड्यूसर थे, छह-सात दिन का काम बाकी रह गया था तो गीता जी ने कहा कि तीन-चार दिन का काम बाद में कर लेंगे बाकी फिल्म का काम पूरा कर लो। तो पूरी पिक्चर बन गई और सब कुछ तैयार था और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसे जमाने में, 1963 की बात कर रहा हूं, तो उनको (गीता बाली) स्मॉलपॉक्स हो गया पंजाब में। पंजाब से उन्हें मुंबई लाया गया है, लेकिन वो रिकवर नहीं कर पाईं और मरते-मरते गीता बाली जी ने मेरे पिता से यह वादा लिया कि ये फिल्म मेरे बाद कोई नहीं करेगा।

फिर पंकज के पिता सीएल धीर ने यह वादा निभाया भी जिससे उनका काफी नुकसान हुआ। पंकज ने आगे इसके बारे में बताते हुए कहा कि दिलीप कुमार साहब और मीना कुमारी जी हमारे घर पर आए। दिलीप साहब ने मेरे पिता को समझाया कि आप यह फिल्म बनाइए और मैं खुद आकर लोगों को बताऊंगा कि ऐसा-ऐसा हादसा हुआ और आप लोग इस फिल्म में मीना कुमारी को स्वीकार करें और आप यह फिल्म बनाइए ऐसे मत छोड़िए, लेकिन मेरे पिता ने कहा कि नहीं मैं वादा कर चुका हूं, अब ये फिल्म नहीं बनेगा। यह फिल्म गीता के साथ ही चली गई। तो इस तरह जितना पैसा लगा था, जो भी सब कुछ बर्बाद हो गया। मेरे पिता एक अजीब सी हालत में चले गए। ऐसा होने से हमारी पूरी फैमिली तकलीफ में आ गई। हालाकि इससे उबरने के बाद फिर पिता जी ने कई फिल्में व टाटा के लिए ऐड व डॉक्युमेंट्रीज भी बनाई। फिर अचानक उनका निधन हो गया था।

ये भी पढ़े: Salman Khan के बॉडीगार्ड Shera ने खरीदी करोड़ों की लक्जरी कार, जानिए भाईजान के इस सुरक्षा रक्षक का कितना है नेटवर्थ

Latest Posts

spot_img

you may like