Amitabh Bachchan ने जब बुरे दौर में निर्देशक Mehul Kumar से मांगा था काम, 90 के दशक में कंपनी के बैंकरप्ट होने से कंगाल हो गए थे बिग बी

फिल्म निर्माता निर्देशक मेहुल कुमार ने हालिया के एक इंटरव्यू में बताया है कि कैसे एबीसीएल कंपनी के बैंकरप्ट होने के बाद अमिताभ बच्चन लोगों से काम मांग रहे थे

How Did Mehul Kumar Cast Amitabh Bachchan In Mrityudaata: मशहूर निर्माता निर्देशक मेहुल कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होने अपनी 1997 में रिलीज फिल्म मृत्युदाता में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को कैसे कास्ट किया था। मेहुल कुमार ने बताया कि 90 के दशक में अमिताभ बच्चन की कंपनी एबीसीएल बैंकरप्ट हो चुकी थी और सदी के महानायक कंगाल हो चुके थे। ऐसे में उन्हे काम की सख्त तलाश थी। मेहुल कुमार बताते हैं कि रंगीला फिल्म की म्यूजिक लॉन्च पार्टी में सदी के महानायक उनसे मिले और काम मांगा था।

मेहुल कुमार आगे कहते हैं कि पार्टी में अमिताभ बच्चन उनके पास आए और बोले सर आपको पास कोई गर्मा गर्म स्क्रिप्ट है क्या। फिर मैंने बोला किसके लिए। फिर बिग बी ने कहा कि मेरे लिए और किसके लिए। फिर मैंने उनसे कहा कि हां मेरे पास एक आइडिया है। मैं आपको बताता हूं। अगले दिन अमिताभ बच्चन के ऑफिस से कॉल आया और हमने मीटिंग अरेंड की। विषय अमिताभ बच्चन को बहुत पसंद आया और इस तरह से हमने मृत्युदाता फिल्म की प्लानिंग की और अच्छी तरह से इसे शूट किया। मेहुल आगे बताते हैं कि हालाकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया लेकिन बिग बी ने इस फिल्म में काफी अच्छा काम किया था।

मेहुल कुमार ने फिर कहा कि ये वो दौर था जब अमिताभ बच्चन लोगों से फिल्मों में काम मांग रहे थे। इसी कड़ी में वो यश चोपड़ा से भी मिलने गए थे और उनसे काम मांगा था। यश चोपड़ा ने फिर अमिताभ बच्चन को फिल्म मोहब्बतें फिल्म में काम करने का मौका दिया था। मोहब्बतें फिल्म की कामयाबी के बाद फिर से अमिताभ बच्चन का करियर पटरी पर आने लगा। इसी दौर में उन्होने स्टार प्लस पर कौन बनेगा करोड़पति शो भी होस्ट किया था। इस बारे में खुद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी अपने कई इंटरव्यूज में जिक्र कर चुके हैं और बिग बी ने ये भी बताया था कि उन्हे काम मांगने में कोई शर्म नहीं थी।

सदी के महानायक की हाल ही में कल्कि 2898 रिलीज हुई है। जिसमें उन्होने शानदार काम किया है। यह फिल्म प्रभास की लीड भूमिका से सजी है।

ये भी पढ़े: Sarfira के प्रमोशन के दौरान Akshay Kumar हुए Covid-19 के शिकार, Anant Ambani और Radhika की शादी से रहेंगे दूर

Latest Posts

spot_img

you may like