Ajay Devgn ने Mahesh Bhatt की Zakhm को साइन करने के पीछे की बताई रोचक कहानी, बाद में जीता था एकलौता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म जख्म ने कई पुरस्कार जीते थे। खुद अजय देवगन ने इस फिल्म के लिए अपना पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। जानते हैं अजय देवगन को ये फिल्म कैसे मिली थी

How Ajay Devgn Signed Mahesh Bhatt’s Zakhm: बॉलीवुड सिंघम स्टार अजय देवगन आजकल अपनी आने वाली फिल्म औरों में कहां दम था के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू लीड रोल में हैं। मैदान के बाद अजय देवगन की रिलीज होने वाली इस फिल्म की कहानी काफी अलग है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेता अजय देवगन ने अपनी 90 के दशक की शानदार फिल्म जख्म को लेकर कुछ रोचक बातें अपने दर्शकों को बताई हैं। अभिनेता का ये बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जख्म में अजय देवगन और पूजा भट्ट लीड रोल में थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी और समीक्षकों ने इस फिल्म को काफी सराहा था।

हाल ही में एक डिजीटल प्लेटफॉर्म लल्लनटॉप से बातचीत करते हुए फिल्म जख्म से जुड़ा एक जबरदस्त किस्सी शेयर किया है। जब अभिनेता से महेश भट्ट की इस आखिरी निर्देशित फिल्म जख्म के बारे में सवाल किया गया। तब अजय देवगन ने कहा कि वो उस वक्त हैदराबाद में शूटिंग कर रहे थे। उस वक्त मोबाइल फोन तो था नहीं। होटल में जहां वो रूके थे, वो नहा रहे थे, तब फोन की घंटी बजी और शॉवर के करीब फोन होने की वजह से उन्होने फोन पिक किया। तो रिसीवर इंड से एक साहब बोले कि महेश भट्ट सर आपसे बात करना चाहते हैं।

अजय देवगन ने आगे कहा कि इतना कहकर उसने भट्ट साहब को फोन दे दिया। मैंने कहा कि भट्ट साहब मैं नहा रहा हूं। तब भट्ट साहब बोले कि आप बस मेरी बात सुनें, मैं अपनी लाइफ की आखिरी फिल्म का निर्देशन कर रहा हूं और मैं इसके बाद संन्यास ले रहा हूं। उन्होंने कहानी सुनानी शुरू की, लेकिन क्योंकि मैं नहाने पर था, मैंने कहा, ‘भट्ट साहब, मैं नहा रहा हूं, मैं फिल्म करूंगा’। इस तरह नहाते वक्त मैंने जख्म फिल्म साइन की थी । इसके बाद उन्होंने कभी कोई फिल्म नहीं बनाई।

अभिनेता अजय देवगन ने जख्म के बारे में आगे बात करते हुए कहा कि ज़ख्म एक शक्तिशाली फिल्म थी, जिसमें कई दृश्य ऐसे थे जहाँ उन्हें बहुत सारे संवादों के बगैर बस प्रतिक्रिया देनी थी। अभिनेता ने साझा किया कि दृश्यों को इतनी अच्छी तरह से बनाया गया था कि किसी को बस उनमें मौजूद रहना था। 1998 में रिलीज इस फिल्म में अजय देवगन, पूजा भट्ट के अलावा सोनाली ब्रेंदे,कुनाल खेमू और साउथ स्टार नागार्जुन भी अहम रोल में थे। फिल्म का संगीत एमएम क्रीम और गीत आनंद बक्शी ने लिखा था।

ये भी पढ़े: ‘खतरे में हैं परिवार, लॉरेंस बिश्नोई ने गैंग के साथ बनाया प्लान..’ गन फायरिंग के बाद का वायरल हुआ Salman Khan का बयान!

Latest Posts

spot_img

you may like