”मत बोलना अब हनी बीमार मेरी डॉक्यूमेंट्री तैयार है”, Honey Singh  ने अनाउंस की अपनी Documentary

Honey Singh Documentary:  जानें-मानें रैपर और सिंगर हनी सिंह जिन्होंने अपने गानों और रैप से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपना परचम लहराया है। हनी सिंह ने 2006 से लेकर 2015 तक म्यूजिक इंडस्ट्री में राज किया किया है। लेकिन 2015 के बाद से उनके करियर में काफी गिरावट आ गई थी। वे लगभग फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। वे इस दौरान अपनी निजी जिंदगी से जूझ रहे थे। हनी सिंह इसी अपने बुरे दौर को अब अपने डॉक्यूमेंट्री में बतायेंगे। 

हनी सिंह ने आज 15 मार्च को अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी इस डॉक्यूमेंट्री की घोषणा की है। हनी सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी इस डॉक्यूमेंट्री का टीजर साझा करते हुए लिखा कि,‘’सिंह-इंग हमारी आवाज के टॉप पर है क्योंकि हनी सिंह की नई डॉक्यूमेंट्री जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आ रही है।’’

हनी सिंह द्वारा साझा किए गए इस टीजर की शुरुआत में हनी सिंह कहते हैं कि, ‘’ये जिंदगी जो मेरी ऊपर वाले ने बनाई है और इसमें जो गहराई है, जिसने मुझे आज खुद की याद दिलाई है। कुछ यही बातें मैंने बतलाई हैं। गुलक तोड़ दी मैंने अपनी, आदत छोड़ दी मैंने अपनी। मत बोलना अब हनी बीमार है मेरी डॉक्यूमेंट्री तैयार है। होंगी कुछ ट्रिक्स कमिंग सून ऑन नेटफ्लिक्स। उनके इस वॉइस ऑवर के दौरान हनी सिंह के कुछ अचीवमेंट के विजुअल दिखाई देते हैं।

हनी सिंह द्वारा साझा किया गया उनकी इस डॉक्यूमेंट्री का टीजर फैंस को भी काफी पसंद आ रहा हैं। फैंस हनी सिंह की इस डॉक्यूमेंट्री के टीजर पर कमेंट भी कर रहे हैं। हनी सिंह की इस पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’आपके मुकाबले में कोई नहीं है उस्ताद।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’यार दिल खुश हो गया यह देखकर।’’ इसके अलावा फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’वेलकम बैक हनी सिंह।’’

बता दें कि, हनी सिंह इस डॉक्यूमेंट्री को नेटफ्लिक्स द्वारा प्रोड्यूस किया जायेगा। हालांकि, अभी इस डॉक्यूमेंट्री की रिलीज डेट तय नहीं की गई और न हीं इस डॉक्यूमेंट्री को कोई नाम दिया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री को इसी साल के अंत तक रिलीज किए जाने की उम्मीद है। इस डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह के अनकहे पहूलओं के बारे में बताया जायेगा।

ये भी पढ़ें: विवादों के बीच Kajal Raghwani ने Khesari Lal Yadav के जन्मदिन पर बोली यह बड़ी बात

Latest Posts

spot_img

you may like