Khesari Lal Honest Take On Chumma Chumma Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की आने वाली भोजपुरी फिल्म राजा राम का पहला लुक रिलीज हो गया है और राजा राम का पहला लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंडिंग में है। खेसारी लाल का कोई भी गाना या फिल्म रिलीज हो और वो ट्रेंडिंग में ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। मुंबई में इस फिल्म के पहले लुक और टीजर की रिलीज के मौके पर खुद खेसारी लाल यादव, फिल्म के डायरेक्टर पराग पाटिल और राजा राम में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे अभिनेता राहुल शर्मा भी मौजूद रहे। खेसारी की इस फिल्म का गाना काफी सुर्खियों में है। जिसे 90 के दशक के एक हिट गाने को एक नये स्टाइल में फिल्मांया गया है। ये गाना सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म हम का मशहूर गाना है। जिसके बोल है जुम्मा चुम्मा दे दे। अब भोजपुरी फिल्म राजा राम में इस गाने का नया अंदाज़ देखने को मिलेगा। जिसमें खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी अपने हुस्न का जादू बिखेर रही हैं।
Khesari Lal ने इस गाने के बारे में मीडिया से बातचीत में कहा कि चुम्मा चुम्मा गाना पहले रिलीज हो रहा है। जिसमें उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने कमाल का अभिनय किया है। भोजपुरी अभिनेता ने आगे कहा कि इस गाने की शूटिंग के वक्त वो आकांक्षा के ऐब्स ही देखते रहे। खेसारी के मुताबिक आकांक्षा पुरी के ऐब्स को देखकर उन्हे टाइगर श्रॉफ की याद आ गई थी, क्योंकि आकांक्षा के ऐब्स बिल्कुल टाइगर जैसे लग रहे थे। आई लाइक आकांक्षा ऐब्स। आगे भोजपुरी स्टार ने कहा कि आकांक्षा मेहनत के मामले में भोजपुरी की दूसरी खेसारी लाल हैं। जो अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहती हैं। इतना ही नहीं आकांक्षा ने 103 डिग्री के बुखार के बावजूद पानी में राजा राम फिल्म के इस गाने चुम्मा चुम्मा को शूट किया, जो काम के प्रति उनकी लगन को दिखाता है। भोजपुरी को ऐसे लोगों की सख्त जरूरत है।
आपको बता दें कि खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी का ये गाना चुम्मा चुम्मा 9 अक्टूबर को रिलीज हो रहा है। जिसे लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी बज बना हुआ है और चुम्मा चुम्मा के नये वर्जन को लेकर दर्शक काफी उत्साहित लग रहे हैं। म्यूजिक कंपनी सारेगामा भोजपुरी ने अपने सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर अपटेड दिया है कि 09 अक्टूबर सुबह के सात बजे ये गाना रिलीज किया जाएगा। यूजर्स ने इस पोस्ट को लेकर गजब का उत्साह दिखाया है। एक यूजर ने लिखा है कि आग लगा दो खेसारी फैन्स। तो वहीं एक अन्य ने लिखा है कि बहुत दिनों बाद कोई गाना तहलका मचाने आ रहा है।
भोजपुरी फिल्म राजा राम से पहले इस दशहरे पर खेसारी की फिल्म अपराधी रिलीज हो रही है। जबकि नवरात्रि के मौके पर सिंगर अभिनेता के कई ऑडियो व वीडियो गाने रिलीज हुए हैं। जो धमाल मचा रहे हैं। अब देखना ये है कि खेसारी के इस नये गाने चुम्मा चुम्मा को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रहती है।
ये भी पढ़ें: Amrapali Dubey और Mahesh Kumar की फ़िल्म “मातृ देवो भवः” की शूटिंग यूपी में हुई शुरू