Mint is Good For Weight Loss: वजन कम (Weight Loss) करने के लिए लोग कई नुक्से आजमाते है। क्या आपको पता है पुदीना की मदद से हम बहुत जल्दी वजन कम कर सकते है। आपको बता दे पुदीना (Pudina) कई प्रकार से स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। पुदीना आयुर्वेद में महत्वपूर्ण सामग्री में से एक है और हम इसे लंबे समय से औषधीय लाभ के लिए उपयोग कर रहे हैं। रोजाना के तौर पर हम पुदीना की चटनी, रायता या गार्निश आदि के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। क्या आप जानते है पुदीना से हम अपना बढ़ता वजन भी कम कर सकते है। आज हम आपको बताएंगे किन ड्रिंक्स की मदद से वजन कम किया जाता है और साथ में ही जानेंगे उसे बनाने की विधि। ये ड्रिंक्स सिर्फ वजन घटाने के काम ही नहीं आएंगी, बल्कि इनका सेवन करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे।
आइए जानते है पुदीना का इस्तेमाल करके आप अपना एक्स्ट्रा वजन कैसे कम कर सकते है और इसके क्या लाभ है (Mint is Good For Weight Loss):-
पाचन एंजाइमों में मदद करना
पुदीना का सेवन करने से आपकी पाचन शक्ति अच्छी होती है। और उसमें के कुछ फैट्स आपको एनर्जी दिला ने में मदद कर सकते है। तो इस तरह भी आप आपका वजन कम कर सकते है।

सूजन को कम करता है
रिपोर्ट के मुताबिक, सूजन अपक्षयी बीमारियों के प्रमुख कारणों में से एक है जैसे कि हृदय की समस्या, कैंसर, हाइपरटेंशन और मधुमेह। इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है और फिर उसे कम करने में बहुत दिक्कत होती है। पुदीना आपको इतनी बड़ी बिमारियों से भी बचा सकता है।

कम कैलोरी और फाइबर से भरपूर
पुदीना के पत्ते सिर्फ कैलोरी में कम नहीं होती हैं, बल्कि इसमें ढेर सारा फाइबर भी होता है। और जो लोग वजन कम करना चाहता है उसे यह बात पता होने चाहिए कि ये दोनों कारक काफी महत्वपूर्ण हैं। तो, जिसे भी कैलोरी को लेकर चिंता होती हैं उन्हें बता दें फाइबर आपकी वजन कम करने में अच्छे से मदद कर सकता है।

बूस्ट मेटाबोलिज्म
पुदीने आपके भोजन में आवश्यक पोषक तत्वों के अवशोषण करने में सहायक करता हैं, जिससे मेटाबोलिज्म बढ़ने में मदद मिलती हैं। ज्यादा मेटाबोलिज्म की मदद से आपका एक्स्ट्रा फैट्स जल्द से जल्द कम हो जायेगा।

डाइजेशन की समस्या
अगर आपको गैस या ब्लोटिंग की समाया है तो पुदीना के सेवन से आपको पैट में ठंडक मिलेगी उससे पैट में हो रहे गैस से छुटकारा मिल सकता है। पुदीना के पत्तों में मेंथोल होता जिससे आपका खाना अच्छे से हजम होता और अप्रत्यक्ष रूप से वजन घटाने में सहायता करता है। खराब पाचन के वजह से भी आपका वजन बढ़ता है।

अन्य स्वास्थ्य लाभ
वजन घटाने के अलावा, पुदीना पाचनशक्ति, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, उबकाई को रोकता है, कई अन्य बीमारियों जैसे मधुमेह, स्वास की समस्या, डिप्रेशन या थकान से लड़ने में मदद करता है।

रोजाना के खाने में पुदीना का कैसे करे इस्तेमाल?
सबसे अच्छा तरीका है, पुदीना को पानी में डालकर रोज़ पिये। पानी लें, इसमें 5-6 पत्ते डालें और इसे फ्रिज में रात भर ठंडा होने दे। अगले दिन पुदीना वाले पानी को पिटे रहें। इसमें आप निम्बू या कुकुम्बर भी डाल सकते है। पुदीने की चाय, पुदीना का रायता और पुदीने का रस दैनिक आहार में ले सकते हैं।
