Shocking! रामायण की सीता दीपिका चिखलिया हुई ट्रोल, जानिए क्यों?

मशहूर टीवी सीरियल रामायण में माता सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलीअ बुरी तरह से ट्रोल होने से बाल-बाल बची।जानिये क्या है पूरी बात...

Dipika Chikhlia Trolled: टेलीविजन का मशहूर सीरियल ‘रामायण’ (Ramayana) को आज भी खूब पसंद किया जाता है। रामानंद सागर (Ramanand Sagar) द्वारा बनाए गए इस सीरियल को आज भी दर्शक उतना ही प्यार करते हैं। इस शो के हर किरदार से देश का हर एक नागरिक एक अलग किस्म का जुड़ाव रखता है। इस सीरियल में माता सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलीअ (Dipika Chikhlia) को आज भी लोग उसी रूप में देखते हैं। आज भी उनका उतना ही सम्मान किया जाता है। लकिन, हाल ही में दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

दीपिका ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरों को शेयर किया। जिसमें वह अपने घर के बालकनी में खड़े होकर, गाजरी कलर के कपड़े को पहनकर, पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में दीपिका बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि इन तस्वीरों के जरिए दीपिका ने अपने मॉडर्न लुक को भी सबके सामने रखा है। दीपिका के फैंस उनके इस नए अंदाज को देखकर बेहद खुश हैं। पर कुछ लोग हैं जो उन्हें हमेशा माता सीता के रूप में देखना पसंद करते हैं। इसीलिए उन लोगों ने नाराज होकर दीपिका की तस्वीरों पर कमेंट करना शुरू कर दिया। इसी के साथ कुछ लोगों ने दीपिका को याद दिलाया कि भारतीय संस्कृति से जुड़ी है वह, वो ऐसा करें तो ठीक नहीं लगता।

यह भी पढ़े: Nitish Bharadwaj Divorce: 12 साल बाद टूटी शादी पर महाभारत के ‘कृष्ण’ ने दिया रिएक्शन, कहा- ‘मौत से ज्यादा दर्दनाक होता है तलाक’

हालांकि दीपिका के मॉडर्न लुक की निंदा करने वालों से ज्यादा उनकी तारीफ करने वाले सोशल मीडिया पर मौजूद है। जिसके चलते दीपिका बुरी तरह से ट्रोल होने से बाल-बाल बची। आपको बता दें की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में केवल अपने फैंस को गुड मॉर्निंग विश किया और एक बेहतर हफ्ते की शुरुआत की कामना की।

यह भी पढ़े: राखी ने जो रुबीना अभिनव के साथ किया, वहीं अब TejRan के साथ कर रही हैं, कहा तेजस्वी के भाई प्रतीक ने | Exclusive

अब दीपिका के काम की बात करें तो दीपिका ने रामायण के अलावा ‘विक्रम और बेताल’ (Vikram Aur Betaal), ‘लव-कुश’ (Luv Kush), -दादा दादी की कहानियां’ (Dada-Dadi Ki Kahaniyan), और ‘द स्वोर्ड ऑफ़ टीपू सुल्तान’ (The Sword of Tipu Sultan) जैसे कई ऐतिहासिक सीरियल्स में काम किया है. और जल्दी दीपिका सरोजिनी नायडू के बायोपिक में नजर आएंगे।

ताज़ा ख़बरें