Vidyut Jammwal ने सबसे घातक हथियार ‘ उरूमी ‘ का प्रयोग कर अपने कौशल का किया प्रदर्शन

विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) के इस वीडियो में वे उरूमी का प्रयोग कर बहुत ही खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आए। उरुमी को विश्व के सबसे जानलेवा हथियारों में से एक माना जाता है।

Vidyut Jammwal Stunt Video: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) को कलारिपयट्टू की विरासत को वापस लाने का श्रेय यदि किसी को जाता है और वो उसके हकदार भी हैं। एक्शन स्टार विद्युत जामवाल को दुनिया के टॉप 10 मार्शल आर्टिस्ट के रूप में जाना जाता है। विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) ने अपने यूट्यूब चैनल द्वारा एक फिटनेस गतिविधि का लोकार्पण किया। अपने चैनल के जरिए विद्युत ने कई ऐसे स्टंट परफॉर्म किए जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, इन स्टंट्स को वहीं व्यक्ती बखूबी निभा सकता है जो परिपक्व हो।

विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) के इस वीडियो में वे उरूमी का प्रयोग कर बहुत ही खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आए। उरुमी को विश्व के सबसे जानलेवा हथियारों में से एक माना जाता है। इसमें महारत हासिल करना बहुत ही मुश्किल है क्योंकि इसका इस्तेमाल करते वक्त कई जख्म लगने की संभावनाएं होती हैं। इस हथियार का इस्तेमाल करते समय विद्युत भी कई बार जख्मी हुए। विद्युत् का मानना है, ” यह विडियो मेरे लिए बहुत ही खास है क्योंकि मुझे दुनिया के सबसे घातक हथियार उरूमी को आगे लाने का अवसर मिला। मैं सभी से निवेदन करता हूं कि बिना उचित प्रशिक्षण के घर पर इसे आजमाने से बचे।

ये भी पढ़े: Kapil Sharma से Mumbai Police करेगी पूछताछ, जानिए क्या है पूरा मामला ?

Vidyut Jammwal Stunt Video

विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) ने देश के सर्वोच्च फिटनेस आइकॉन्स के रूप में शानदार सफलता हासिल की है। जिस तरह की हैरान कर देने वाली जीवनशैली में वो ढले हैं, उसे फिटनेस के प्रति उत्सुक रहनेवालों ने भी अपनाया है। स्वस्थ जीवनशैली को आसानी से सच करने का श्रेय उन्हें दिया जाता है। विद्युत ने सिर्फ 3 साल की उम्र से मार्शल आर्ट सिखाना शुरू कर दिया था और आज वह एक उत्कृष्ट मार्शल आर्टिस्ट हैं। एक्टर सोशल मीडिया एक्टिव है जहा वो अपने फैंस के लिए अक्सर नए वीडियोज शेयर करते रहते है। उन्होंने फिल्म कमांडो में अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है।

ताज़ा ख़बरें