Shah Rukh Khan ने Deepika Padukone को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया Pathaan से एक्ट्रेस का नया लुक

दीपिका पादुकोण के जन्मदिन के मौके पर शाहरुख खान ने भी दीपिका को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है

Happy Birthday Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर एक्ट्रेस को देश और दुनिया से ढेरों बधाइयाँ मिल रहीं है। इस बीच शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने भी दीपिका को सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है। दीपिका के फैन्स और इंडस्ट्री के तमाम लोग अपने-अपने अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। शाहरुख खान ने दीपिका को जन्मदिन की बधाई देते हुए पठान (Pathaan) से एक्ट्रेस का नया लुक शेयर किया।

शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल से पठान का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में दीपिका पादुकोण हाथ में बंदूक थामे नजर आ रही है। एक्ट्रेस के चेहरे पर चोट के निशान भी नजर आ रहे है। पोस्टर में दीपिका अपना सिर नीचे झुकाए दिखाई दे रही है। पोस्टर को देखकर लग रहा है कि फिल्म में दीपिका जबरदस्त एक्शन करती नजर आएँगी। शाहरुख खान ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, आप हर संभव अवतार में स्क्रीन के मालिक कैसे बन गए हैं! आप पर हमेशा गर्व है और आप हमेशा नई ऊंचाइयां छुएं… जन्मदिन मुबारक हो… ढेर सारा प्यार…

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी करीब 8 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली है। इससे पहले इन दोनों ने ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर और चेन्नई एक्सप्रेस में साथ काम किया था। इस जोड़ी की ये तीनों फिल्में सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर रही। वहीं अब यह जोड़ी एक बार फिर फैंस पर अपना जादू चलाने आ रहें है। दर्शक फिल्म पठान का बेसब्री से इंतजार कर रहें है।

बुधवार को सोशल मीडिया पर पठान का ट्रेलर ट्रेंड कर रहा था| लेकिन वह एक कोल्ड़ड्रिंक एड की एक क्लिप थी। इसके बाद मेकर्स ने साफ़ कर दिया है कि ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज होगा। फिल्म के दो गाने भी रिलीज किए गए हैं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा पठान 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: Deepika Padukone और Ranveer Singh एक दूसरे की इस Habit को चाहते हैं बदलना

ताज़ा ख़बरें