Deepika Padukone और Ranveer Singh एक दूसरे की इस Habit को चाहते हैं बदलना

दीपिका पादुकोण का शुमार आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होता है। अपना 37वां जन्मदिन मना रही दीपिका ने शाहरूख खान की फिल्म ओम शान्ति ओम से अपने करियर का आग़ाज़ किया था

Deepika Padukone Birthday Special: सिनेमा स्क्रीन पर सितारों की तरह चमकना कौन नहीं चाहता।  बॉलीवुड में ऐसे कई सितारों हैं जो बनना तो कुछ और चाहते थे, पर किस्मत उन्हे यहां मायानगरी में ले आई।  इन्ही सितारों में से एक हैं दीपिका पादुकोण, जो बनना तो कुछ और चाहती थी, लेकिन उनकी किस्मत ने उन्हे सिनेमा स्क्रीन का चमकता सितारा बना दिया।  दीपिका ने अपने कई इंटरव्यू में ये बातें कहीं हैं। दीपिका का शुमार आज ना सिर्फ बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में होता है बल्कि वो एक अच्छी बिजनेस आइकॉन भी बन चुकी हैं। प्रोडक्शन हाउस के साथ साथ कई कंपनियों में दीपिका के शेयर भी हैं।

दीपिका पादुकोण ने मॉडलिंग से फिल्मों में कदम रखा है। फराह खान निर्देशित शाहरूख खान अभिनीत फिल्म ओम शान्ति ओम से दीपिका ने अपने करियर की दमदार शुरूआत की। 2007 में रिलीज हुई ओम शान्ति ओम की कामयाबी के बाद से दीपिका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है। दीपिका ने ओम शान्ति ओम फिल्म कैसे मिली और कैसे उन्होने शाहरूख खान के साथ नर्वस होने के बावजूद बेहतरीन काम किया। इसका खुलासा दीपिका कई बार कर चुकी हैं।

दीपिका पादुकोण का शुमार आज हाईयस्ट पेड एक्ट्रेसेस में होता है। ऐसा नहीं है कि दीपिका की फिल्में हमेशा कामयाब ही रही हैं, उन्होने फ्लॉप फिल्में भी दी हैं। इसके अलावा दीपिका मानसिक अवसाद का शिकार भी हो चुकी हैं। दीपिका ने हर लम्हें को पूरे जोश के साथ जीने की कोशिश की और हर मुश्किल से वो बाहर निकल चुकी हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज बॉलीवुड के ऐसे कपल हैं, जिनकी सब मिसालें देते हैं। दोनों एक दूसरे से खूब प्यार करते हैं। एक दूसरे से हर बात शेयर करते हैं लेकिन हर पति औप पत्नी की तरह इनके बीच भी कुछ शरारतें होती रहती हैं। दीपिका को पति रणवीर की कुछ आदतें पसंद नहीं हैं तो रणवीर को भी दीपिका की कुछ आदतों पर ऐतराज़ रहता है।

दीपिका ने अपने हाल ही के एक इंटरव्यू में ये बात शेयर की थी कि वो रणवीर की एक आदत से बहुत छुटकारा पाने की कोशिश करती हैं लेकिन अभी तक कामयाब नहीं हो पाई हैं। जानते हैं रणवीर की वो आदत क्या है। वो है रणवीर के जल्दी से खाना खाने की आदत। दीपिका के मुताबिक रणवीर टेबल पर बैठते ही इतनी जल्दी से खाना खा लेते हैं कि वो अकेली रह जाती हैं। दीपिका जब तक दो बाइट खाती है।  तब तक रणवीर खाना खा चु्के होते हैं। दीपिका रणवीर की इस आदत को बदलना चाहती हैं। तो वहीं रणवीर भी दीपिका की इस आदत से परेशान हैं और वो है घर में दीपिका का अनुशासन।

खैर बात अगर दीपिका (Deepika Padukone Birthday Special) की आने वाली फिल्म की करें तो उनकी शाहरूख खान के साथ पठान 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। जिसके एक गाने को लेकर काफी विरोध हो रहा है।  अब देखना ये है कि दीपिका की ये फिल्म लोगों को कितनी पसंद आती है।

ये भी पढ़े: Shah Rukh Khan की Pathaan पर चली सेंसर की कैंची, इतने कट्स के साथ होगी रिलीज

ताज़ा ख़बरें