Bollywood To Maldives: ऐसे करेंगे अक्षय, रणवीर, दीपिका, रणबीर, कियारा और टाइगर 2022 का स्वागत, जानिये इन का न्यू ईयर प्लान

मालदीव जाकर छुट्टियां मनाना तो बॉलीवुड सितारों के लिए आम बात हो गई है। हाल ही में अक्षय कुमार भी पहुंचे मालदीव न्यू ईयर मानाने, जिसके बाद कई ओर सिलेब्रिटीज हुए मालदीव के लिये रवाना। जानिये उन सब के बारेमे...

Akshay Kumar In Maldives: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हाल ही में मालदीव पहुंचे छुट्टियां मनाने। बीते 2 दिनों से अक्षय कुमार चर्चा का विषय बन गए हैं अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के चलते। अपने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक तस्वीरों को शेयर कर, अक्षय अपने वैकेशन का अपडेट लगातार दे रहे हैं। मालदीव जाकर छुट्टियां मनाना तो जैसे बॉलीवुड सितारों के लिए अब आम बात हो गई है। ऊपर से देश में बढ़ते कोरोना मामलों के सरकार ने नियमों को सख्त बना दिया है। जिसके चलते अब यह सिलेब्रिटीज न्यू ईयर पार्टीज को खुलकर नहीं कर पाएंगे भारत में। इसीलिए एक के बाद एक बॉलीवुड कलाकार मालदीव के लिए रवाना होते नजर आ रहे हैं। अक्षय के बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी पत्नी दीपिका पदुकोण (Deepika Padukone) को लेकर मालदीव के लिए रवाना हुए।

Bollywood Celebrities In Maldives: रणवीर दीपिका के बाद अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) के बेटे टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), दिशा पटानी (Disha Patani) संग मालदीव के लिए रवाना हुए। खबरों की अगर हम माने तो यह दोनों भी नए साल का स्वागत मालदीव में ही करेंगे। बीते दिन एयरपोर्ट पर पहले कियारा आडवाणी (Kiara Advani), सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) को सपोर्ट किया गया और फिर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) संग आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को। बताया जा रहा है कि यह दोनों जोड़ी भी, मालदीव में ही न्यू ईयर पार्टी करेगी।

यह भी पढ़े: Bollywood Celebrities New Year: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट न्यू ईयर वेकेशन पर हुए रवाना, देखिये वीडियो

Vicky Katrina Honeymoon In Maldives: आपको याद दिला दें कि हाल ही में अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) संग हुई। यह न्यूली मैरिड कपल भी समय कम होने के कारण मालदीव जाकर ही अपने शार्ट हनीमून को पूरा करके लौट आए। जहां एक तरफ देश की सरकार कोरोना को कंट्रोल करने के लिए नियमों को सख्त बना रही है। वहीं दूसरी ओर यह सेलिब्रिटी देश से बाहर जाकर न्यू ईयर पार्टी मनाने का प्लान कर चुके हैं। अधिक जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।

यह भी पढ़े: Sunny Leone New Song: कपिल शर्मा शो में ‘मधुबन’ गाने के प्रमोशन के लिए दिखें सनी लियोनी, मीका सिंह, दिखा बोल्ड अंदाज

ताज़ा ख़बरें