VIDEO: करीना कपूर पति सैफ अली खान और तैमूर अली खान के साथ गईं लंच पर तो फैंस का आया रिएक्शन

करीना कपूर खान, उनके पति सैफ अली खान और उनके बेटे तैमूर अली खान को बांद्रा के एक रेस्तरां में एक साथ लंच करते देखा गया।

Kareena Kapoor-Saif Ali Khan Enjoys A Lunch Date: एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), उनके पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और उनके बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) को बांद्रा के एक रेस्तरां में एक साथ लंच करते देखा गया। करीना की फैमिली आउटिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक वीडियो में सैफ और करीना बातचीत करते दिख रहे हैं, जबकि तैमूर अपने लंच का आनंद लेते दिख रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस जमकर तारीफ़ भी कर रहे है।

फैंस ने वीडियो पर कमेंट किया है, “खूबसूरत परिवार” जबकि एक अन्य फैन ने पूछा, “जहांगीर कहा है?” बता दे सैफ और करीना का छोटा बेटा जहांगीर (Jehangir Ali Khan) इसी महीने के आखिर में एक साल का हो जाएगा। एक और फैन ने लिखा, फ्रेंच फ्राइज खाते हुए तैमूर क्यूट लग रहा है। वीडियो में तैमूर फ्रेंच फ्राइज खाते दिख रहे हैं। तैमूर को स्कूल से लेने के बाद सैफ करीना रेस्टोरेंट पहुंचे थे। तैमूर मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, बांद्रा में पढ़ते हैं।

करीना कपूर खान और सैफ अली खान बॉलीवुड के आइडियल कपल में से एक हैं। दोनों के प्यार की शुरुआत फिल्म ‘टशन’ से हुई थी। हाल ही में करीना कपूर ने ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) के एक चैट शो में सैफ के साथ अपनी डेटिंग के दिनों को याद करते हुए कई खुलासे करती नजर आयीं थी। करीना कपूर ने इस बात का खुलासा किया कि सैफ को अक्षय ने उनके साथ डेट करने को लेकर चेताया था। दोनों की ये बातचीत काफी वायरल भी हुई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ दिखाई देंगी। वहीं सैफ अली खान हाल ही में बंटी और बबली 2 में दिखे थे। वह अगली बार आदिपुरुष नामक महाकाव्य रामायण पर आधारित हिंदू पौराणिक फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म में प्रभास और कृति सेनन भी होंगे। सैफ के पास विक्रम वेधा भी है। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन, राधिका आप्टे और रोहित सराफ भी हैं।

ये भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: ऋतिक रोशन अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ गए डिनर डेट पर, हाथों में हाथ डाले दिखा रोमांटिक मिजाज

ताज़ा ख़बरें