Chandigarh Kare Aashiqui: फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की सक्सेस पार्टी में ऋतिक रोशन, वाणी कपूर और अन्य स्टार्स हुए शामिल

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी' एकदम नई कहानी लेकर दर्शकों के सामने आई है।

Chandigarh Kare Aashiqui Success Party: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ एकदम नई कहानी लेकर दर्शकों के सामने आई है। वैसे भी आयुष्मान खुराना को सिनेमा पर कुछ नया करने के लिए जाना जाता है।

अभिषेक कपूर निर्देशिक चंडीगढ़ करे आशिकी 10 दिसम्बर को लगभग 2500 स्क्रींस पर रिलीज हुई थी।चंडीगढ़ करे आशिकी का पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन 22.61 करोड़ हो गया।अब दूसरे हफ्ते में चंडीगढ़ करे आशिकी को स्पाइडरमैन- नो वे होम और पुष्पा जैसी फिल्मों से टकराना होगा। स्पाइडरमैन- नो वे होम 16 दिसम्बर को सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। वहीं, पुष्पा 17 दिसम्बर को रिलीज हुई है।

वही हाल ही में फिल्म की सक्सेस पार्टी में ऋतिक रोशन, वाणी कपूर और अन्य स्टार्स भी शामिल हुए। जिनके वीडियोज और तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

ये भी पढ़ें: Ananya Panday Photos: अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें, खुदकों ही किया ट्रोल

ताज़ा ख़बरें