Bipasa Basu Pregnant: शादी के 6 साल बाद अब बिपासा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द बनाने वाले है पेरेंट्स

फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल बिपासा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी हैं।

Bipasa Basu Pregnant: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपासा बसु (Bipasa Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) की शादी को 6 साल पूरे हो गए है। वही बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी की खबरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही थी, जिसपर अब बिपासा और उनके हस्बैंड करण ने फुल स्टॉप लगा दिया हैं। दरअसल हाल ही में बिपासा बसु ने अपनी एक फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसे देखते ही इस कपल के फैंस ख़ुशी से झूम उठे हैं। बता दे, ये कोई मामूली फोटोशूट नहीं है यह बिपासा बसु की मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने एक लॉन्ग वाइट शर्ट पहना हुआ है, जिसमे वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं। और करण को एक्ट्रेस का बेबी बंप किस करते हुए देखा जा सकता हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बिपासा बसु (Bipasa Basu Pregnant) ने कैप्शन में लिखा, A new time, a new phase, a new light adds another unique shade to our prism of life. Making us a little more whole than we used to be. We began this life individually and then we met each other and from then we were two. Too much love for only two, seemed a little unfair for us to see…so soon, we who once were two will now become three. A creation manifested by our love, our baby will join us soon and add to our glee?❤️ Thank you all, for your unconditional love, your prayers and good wishes as they are and will always be a part of us. Thank you for being a part of our lives and manifesting with us another beautiful life, our baby? Durga Durga?

आपको बता दे एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2015 में हॉरर फिल्म अलोन में एक साथ काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही इन दोनों एक्टर्स के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी। जिसके बाद दोनों को कई मौके पर एकसाथ स्पॉट किया गया था। वही एक साल एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया। वही साल 2016 अप्रैल में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु एक दूजे के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। ऐसे में शादी की 6 साल के बाद अब इन दोनों कपल के पेरेंट्स बनने की खबर सामने आई है। जिसे सुनकर उनके फैंस काफी खुश हैं।

ये भी पढ़ें: Tiger Shroff ने Disha Patani को दिया धोका, अब Shraddha Kapoor संग लड़ाएंगे इश्क

ताज़ा ख़बरें