Aamir Khan प्रोडक्शन की Lagaan को क्या जल्द ही यूके में वेस्ट एंड शो के रूप में किया जाना है अडैप्ट ?

ऑस्कर के लिए नामांकित होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म होने से लेकर अकादमी पुरस्कारों के लिए नामांकित होने तक, लगान हमेशा से ही सुर्खियां बटोरी है। क्या अब फिल्म को मिल रही नई अवसर, पढ़ें पूरी खबर

Aamir Khan Hit Movie Lagaan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर सदाबहार फिल्म ‘लगान: वन्स अपॉन ए टाइम’ (Lagaan Once Upon A Time) 21 साल पहले 15 जून 2001 को रिलीज होने के दिन से अब तक हमेशा चर्चा में रही है। ऑस्कर के लिए नामांकित होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म होने से लेकर अकादमी पुरस्कारों के लिए नामांकित होने तक, लगान (Aamir Khan Hit Movie Lagaan) हमेशा से ही सुर्खियां बटोरी है।

ऐसे में अपनी विरासत में एक और उपलब्धि को जोड़ते हुए, इंडस्ट्री के एक सूत्र ने बताया है कि, “यूके के कई प्रमुख निर्माताओं ने आमिर खान प्रोडक्शंस से अधिकारों के लिए अनुरोध किया है और वेस्ट एंड थिएटर के बारे में जल्द ही आखिरी फैसला लिया जाना है।”

ये भी पढ़ें: Laal Singh Chaddha के कंपोजर Tanuj Tiku ने किया खुलासा, बताया स्कोर बनाने में शामिल हुए हैं इतने लोग

‘द वेस्ट एंड थिएटर’ द ब्रॉडवे शो के बराबर है जो दुनिया भर में सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय थिएटरों में से एक है। सूत्र ने आगे कहा, “आमिर खान की टीम को अभी इस बारे में आखिरी फैसला लेना बाकी है। निर्माताओं की अलग-अलग योजनाएं हैं जिनमें शो का एक विश्वव्यापी दौरा करना शामिल है जिसमें ओरिजिनल कास्ट शामिल होगी।

इस बीच ब्रिटेन के ब्रॉडवे सिनेमाघरों में भारत की अंग्रेजों पर जीत पर आधारित फिल्म देखना दिलचस्प होगा। लगान 1893 में भारत के औपनिवेशिक ब्रिटिश राज के विक्टोरियन काल के अंत में स्थापित एक कहानी है। फिल्म आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।

ये भी पढ़ें: Laal Singh Chaddha के कंपोजर Tanuj Tiku ने किया खुलासा, बताया स्कोर बनाने में शामिल हुए हैं इतने लोग

ताज़ा ख़बरें