Yash Kumar की Bhojpuri Film फिल्म ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ का विराट प्रदर्शन !!

यश कुमार (Yash Kumar) की फिल्म "कसम पैदा करने वाले की 2" का बिहार में विराट प्रदर्शन किया गया है, जिसे बंपर ओपनिंग मिली है। यह फिल्म जिस भी सिनेमाघर में रिलीज हुई है, दर्शक फ़िल्म देखकर खूब मनोरंजन कर रहे हैं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) में अपनी अलग पहचान बना चुके फिल्म अभिनेता यश कुमार (Yash Kumar) जब भी कोई फिल्म लेकर दर्शकों के बीच आते हैं तो वह फुल टू धमाल साबित होती है। हमेशा अलग जोनर की एवं अलग सब्जेक्ट पर बनी फिल्म में ही यश कुमार काम करते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने भोजपुरी फिल्म “कसम पैदा करने वाले की” (Kasam Paida Karne Wale Ki) की अपार सफलता के बाद फ़िल्म “कसम पैदा करने वाले की 2” लेकर दर्शकों के बीच आए हैं। यश कुमार इंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म का बिहार में विराट प्रदर्शन किया गया है, जिसे बंपर ओपनिंग मिली है। यह फिल्म जिस भी सिनेमाघर में रिलीज हुई है, दर्शक फ़िल्म देखकर खूब मनोरंजन कर रहे हैं।

आपको बता दे, ब्लॉकबस्टर फ़िल्म कसम पैदा करने वाले की 2 का निर्माण यश कुमार इंटरटेनमेंट द्वारा किया है। इस फिल्म में यश कुमार के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट केक अंजना सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ रही है। फिल्म में काफी एक्शन दिखाया गया है जिसका दर्शक खूब लुफ्त उठा रहे है। फिल्म कसम पैदा करने वाले की 2 को मिली बम्पर ओपेनिंग मिलने पर प्रसन्न होकर यश कुमार ने सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी किया है। जिसमे वो अपने फैंस को धन्यवाद कहते नजर आ रहे है।

ताज़ा ख़बरें