Samar Singh और Akansha Dubey का वीडियो सांग ‘करवटिया’ हुआ 40 मिलियन पार, मिलेनियर स्टार ने बोला धन्यवाद

समर सिंह (Samar Singh) और एक्ट्रेस आकांक्षा दूबे (Akansha Dubey) की जोड़ी ने एक और ब्लॉकबस्टर गाना दिया है। इन दोनों सितारों का वीडियो सांग 'करवटिया' (Karwatiya) 40 मिलियन पार हो गया है।

Samar Singh and Akansha Dubey video song Karwatiya: भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह (Samar Singh) और एक्ट्रेस आकांक्षा दूबे (Akansha Dubey) की जोड़ी ने एक और ब्लॉकबस्टर गाना दिया है। इन दोनों सितारों का वीडियो सांग ‘करवटिया’ (Karwatiya) 40 मिलियन (video song Karwatiya crosses 40 million) पार हो गया है। मिलेनियर स्टार समर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस गाने का लिंक शेयर करते हुए लिखा है ” आप सभी को दिल आए धन्यवाद।”

आपको बता दें कि दोनोँ स्टार्स की केमिस्ट्री को दर्शक बेपनाह पसंद कर रहे हैं। इनका गाना ‘करवटिया’ (Karwatiya) रिलीज होते ही वायरल हुआ है जिसमें समर सिंह और आकांक्षा दूबे (Akansha Dubey) ने बोल्ड सीन दिए हैं। भोजपुरी सिनेमा के ‘देसी स्टार’ समर सिंह (Samar Singh) के इस वीडियो सॉन्ग ने तहलका मचा कर रख दिया है। वैसे तो समर सिंह का हर गाना मस्ती भरा होता है मगर इस गाने की बात ही अनोखी है और इस वीडियो (video song Karwatiya crosses 40 million) का सबसे हाईलाइट पॉइंट है आकांक्षा दूबे का बेहद हॉट और ग्लैमर से भरपूर लुक।

ये भी पढ़े: Khesari Lal Yadav के भोजपुरी गाने ‘ललकी ओढनिया’ का फैंस पर छाया जादू, वीडियो देख हो रहे है दीवाने !

समर सिंह (Samar Singh) का यह भोजपुरी गाना आकांक्षा दूबे (Akansha Dubey) की बोल्डनेस को दिखाता है। आकांक्षा दूबे (Akansha Dubey) ने इसमें वो कर दिखाया है जो इससे पहले उन्होंने कभी नहीं किया। हालांकि भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दूबे अपने वीडियो में अपने ग्लैमरस लुक की वजह से मशहूर हैं लेकिन इस वीडियो में तो आकांक्षा ने एक्सपोज़र की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। इस वीडियो में उनके बहुत ही उत्तेजक सीन समर सिंह के साथ शूट किए गए हैं जो बॉलीवुड के बोल्ड सीन की याद दिला रहे हैं। इस गाने में अकांक्षा अपने चार्मिंग और क्यूट लुक से भोजपुरी दर्शको के दिलों की धड़कन बढ़ा रही हैं।

आपको बता दें कि समर सिंह और आकांक्षा दूबे (Akansha Dubey) के कई गाने ब्लॉकबस्टर रहे हैं। समर सिंह और अकांक्षा दूबे के इस नए गाने ‘करवटिया’ में दोनों सितारों की केमिस्ट्री अपनी हदों को छूती नजर आ रही है। दोनों के जानदार डांस और बेबाक परफॉर्मेंस ने रोमांटिक गाने की नई परिभाषा गढ़ दी है। समर सिंह का ये सुपरहिट भोजपुरी गाना वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस लव मेकिंग सांग को लिखा है हरिंदर हरियाली ने और इसका म्यूजिक दिया है एडीआर आनंद ने। गाने के वीडियो को डायरेक्ट किया है गोल्डी और बॉबी ने।

ताज़ा ख़बरें