Khesari Lal Yadav के भोजपुरी गाने ‘ललकी ओढनिया’ का फैंस पर छाया जादू, वीडियो देख हो रहे है दीवाने !

खेसारी लाल यादव के नए गाने का टाइटल है ‘ललकी ओढनिया’ (Lalki Odhaniya). खेसारी लाल का ये गाना यू-ट्यूब पर तहलका मचाए हुए है।

Khesari Lal Yadav New Song Lalki Odhaniya: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री (Bhojpuri Music Industry) में लगातार हिट गाने देने वाले मशहूर सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के भोजपुरी गाने यूट्यूब पर हमेशा टॉप पर बने रहते हैं। खेसारी लाल यादव के गानों को काफी पसंद किया जाता है। उनके गाने देखते ही देखते 100 मिलियन का आंकड़ा पार कर जाते हैं। वहीं अब खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना इन दिनों फैंस के बीच छाया हुआ है।

खेसारी लाल यादव के नए गाने का टाइटल है ‘ललकी ओढनिया’ (Lalki Odhaniya). खेसारी लाल का ये गाना यू-ट्यूब पर तहलका मचाए हुए है। इस भोजपुरी गाने पर व्यूज का आंकड़ा अब तक 20 करोड़ के पार पहुँच गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह पर फिल्माया गया है।

ये भी पढ़े: काजल राघवानी संग आदित्य ओझा और प्रवेश लाल यादव का नया सॉन्ग जीत रहा दिल

इस गाने में चांदनी सिंह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह की केमिस्ट्री बेहद ही खूबसूरत लग रही है। गाने में आप देख सकते हैं कि खेसारी लाल यादव ने जोरदार डांस किया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने ही गाया है। इस गाने को साल 2019 में आदिशक्ति फिल्म्स के बैनर तले रिलीज किया गया।

इस भोजपुरी गाने को प्यारेलाल कवि जी, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखा है। जबकि गाने का म्यूजिक शंकर सिंह ने तैयार किया है। ये भोजपुरी गाना खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के सबसे हिट गानों में से एक है। खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फोल्लोविंग एन्जॉय करते हैं। आए दिन उनके गाने देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो जाते है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिगबॉस में भी कंटेस्टेंट के तौर पर देखा गया था। जहां उन्होंने अन्य कंटेस्टेंट के साथ खूब धूम मचाया और सबके दिलों पर छा गए।

ताज़ा ख़बरें