Pawan Singh Divorce: पवन सिंह ले रहे है तलाक, पत्नी ज्योति सिंह ने लगाया दो बार एबॉर्शन कराने का आरोप!

भोजपुरी फिल्मो के पावर स्टार पवन सिंह ले रहे है पत्नी ज्योति सिंह से तलाक। ज्योति सिंह नजर आयी आरा कोर्ट के बाहर

Pawan Singh-Jyoti Singh Divorce: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह ले रहे है तलाक, ज्योति सिंह पहुंची कोर्ट। जी हाँ भोजपुरी फिल्मो के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर बड़ी खबर आ रही है। पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह को तलाक ले रहे है। बिहार के आरा में फॅमिली कोर्ट के बाहर पत्नी ज्योति सिंह नजर आयी।

ज्योति सिंह के वकील ने मीडिया से बात करते हुए बताया की पवन सिंह ने तलाक की अर्जी दी है। वही ज्योति सिंह ने भी पवन सिंह पर कई संगीन आरोप लगाये है। ज्योति सिंह के वकील का कहना है की पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच मन मुटाव कई दिनों से चल रहा है। साथ ही मारपीट और गाली गलोच का भी आरोप लगाया गया है। साथ ही दो बार पवन सिंह ने ज्योति सिंह का एबॉर्शन करा दिया, यह भी आरोप लगाया गया है।

आपको बता दे की 2018 में पवन सिंह और ज्योति सिंह ने शादी की थी। बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह से पवन सिंह ने बड़े ही धूम-धाम से की थी। यह शादी बेहद ही गोपनीय तरीके से की गई है। ज्योति सिंह पवन सिंह की दूसरी पत्नी है। इससे पहले पवन सिंह ने नीलम सिंह से शादी की थी। नीलम सिंह ने शादी के कुछ ही महीनो बाद आत्महत्या कर ली थी।नीलम सिंह की मौत के बाद पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के अफेयर की खबरे भी काफी सुर्खियों में थी। लेकिन बाद में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी रचा ली। अक्षरा सिंह ने भी पवन सिंह पर कई संगीन आरोप लगाए थे। 

कोर्ट के बाहर जब ज्योति सिंह से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा ”जाकर पवन सिंह से पूछो ”, फ़िलहाल अब तक पवन सिंह का कोई रिएक्शन इस मुड़ी पर नहीं आया है। लेकिन फैंस के बीच यह खबर आने से हलचल मच गई है।

ये भी पढ़े: Breaking: खेसारी लाल के साथ फिल्म बन चुके निर्माता प्रदीप सिंह अब क्यों प्रदीप पांडे चिंटू को ही मानते है बेस्ट हीरो, कही खास…

ताज़ा ख़बरें