Akshara Singh Chhath Puja Song: अक्षरा सिंह का छठ गीत ‘बनवले रहिहs सुहाग’ रिलीज के साथ हुआ हिट

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने आज अपना नया गाना ‘बनवले रहिह सुहाग’ रिलीज किया है। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

Akshara Singh Chhath Puja Song: बिहार समेत उत्तर भारत में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां शुरू हो चुकी है। छठ पर बिहार में हर घर में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। इस पर्व के मौके पर भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने आज अपना नया गाना ‘बनवले रहिह सुहाग’ रिलीज किया है। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। अक्षरा सिंह का ये गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो रहा है।

आपको बताते चले अक्षरा सिंह (Akshara Singh Ke Gane) हर प्रत्येक वर्ष छठ पर्व के अवसर पर नए गाने लेकर आती हैं। इस साल अक्षरा सिंह ‘बनवले रहिह सुहाग’ में छठ मईया की महिमा के साथ-साथ एक दिल छू लेने वाले इमोशन सॉन्ग लेकर आई हैं। अक्षरा सिंह का ये गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस छठ गीत के वीडियो में काफी इमोशनल सीन दिखाए गए है। जिसे देख हर कोई भावुक हो जाए। इस वायरल वीडियो को अब तक 1 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके है। फैंस को ये गाना काफी पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़े: Pawan Singh का Bhojpuri गाना ‘खोजेला कुँवार’ ने मचाया धमाल, मिले लाखों व्यूज

Akshara Singh Chhath Puja Song

अक्षरा सिंह को अपने इस गाने से बेहद उम्मीदें हैं। उन्होंने छठ स्पेशल गाने का लिंक अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर भी शेयर किया और लिखा है कि फिर से एक नई कोशिश। अक्षरा ने लिखा, “बहुत ही खुबसूरत छठ गीत आपलोगों के बीच जरूर देखें और बतायें कैसा लगा… जय छठी मैया”

वायरल छठ गीत ‘बनवले रहिह सुहाग’ गाने में अक्षरा सिंह की आवाज का जादू एक बार फिर से चल गया है। ‘बनवले रहिह सुहाग’ गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। जबकि इसका दिल छूने वाला संगीत अविनाश झा घुंघुरू ने दिया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर शैलेश पाराशर हैं। गाने में अक्षरा सिंह के साथ अपर्णा मिश्रा, मृत्युंजय सिंह और राजकुमार सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

ताज़ा ख़बरें