Why Vikram Bhatt Says Sorry To Akshara Singh: मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक विक्रम भट्ट अपनी अलग तरह की हॉरर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। विक्रम भट्ट ने कई कामयाब हॉरर फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। राज,1920 शापित और हॉन्टेड जैसी फिल्में बनाकर विक्रम भट्ट ने लोगों को डराने की कोशिश की है। विक्रम भट्ट अब अपनी अगली फिल्म बतौर निर्माता लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है 1920 हॉरर्स ऑफ द हर्ट। इस फिल्म में अविक गोर लीड में हैं। 23 जून को रिलीज हो रही इस फिल्म का प्रमोशन किया जा रहा है। इसी फिल्म के प्रमोशन के मौके पर विक्रम भट्ट ने भोजपुरी एक्ट्रेस सिंगर अक्षरा सिंह की जमकर तारीफ की है।
विक्रम भट्ट ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान एक किस्सा शेयर करते हुए कहा कि उनके घर में काम करने वाले लड़के भोजपुरी गाना बहुत सुनते हैं। एक दिन सुबह सुबह वो एक गाना सुन रहे थे। जो मेरे दिमाग में बार बार दस्तक दे रहा था। मैंने उनसे पूछा कि ये गाना किसने गाया है, तब उन्होने बताया कि ये गाना अक्षरा सिंह का गाना है, उन्होने ही गाया है। इसके बाद विक्रम भट्ट ने अक्षरा सिंह के इस गाने को यूट्यूब पर सर्च किया और देखा। विक्रम भट्ट को इस गाने में अक्षरा सिंह का एटीट्यूट बोले तो स्वैग उन्हे बहुत अच्छा लगा।
इस गाने के बोल हैं इधर आने का नहीं। यह एक म्यूजिक वीडियो सांग है। जो ऑडियो में भी उपलब्ध है। ये गाना बुलाती है मगर जाने का नहीं से प्रेरित है जो राहत इंदौरी का बहुत मशहूर शेर है। 2020 में रिलीज ये गाना आशीष वर्मा ने लिखा और कंपोज किया है, जबकि अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज में इसे गाया है। मीडिया के इसरार करने पर विक्रम भट्ट ने इस गाने को गुनगुनाने की कोशिश की। गाना गाने के बाद विक्रम भट्ट ने अक्षरा सिंह से इसके लिए माफी भी मांगी है। विक्रम भट्ट ने कहा कि अगर कोई गलती हो गई हो तो अक्षरा सिंह जी माफ करना। अब देखना ये है कि अक्षरा सिंह विक्रम भट्ट के गाए गाने पर किस तरह का रियक्शन देती हैं।
बात अगर अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट की करें, तो अक्षरा की हाल ही में डार्लिंग फिल्म रिलीज हुई है। जिसमें वो राहुल शर्मा के अपोजिट नजर आई है। इसके अलावा अक्षरा सिंह आजकल यूपी के लखनऊ और बाराबंकी के आसपास फिल्म ज्योति की शूटिंग कर रही हैं। जिसमें उनके साथ विक्रांत सिंह राजपूत नजर आने वाले हैं।