जब Salman Khan ने कहा कि गाय हमारी माता है और मैं बीफ नहीं खाता हूं

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान हमेशा देश के सौहार्द और एकता की बात करते हैं, वे सभी धर्मो का सम्मान करते हैं।

When Salman Khan said that cow is our mother: बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान जोकि अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सलमान जिनकी मां हिंदू और पिता मुसलमान है, तो सलमान दोनों ही धर्मों को मानते हैं। सलमान अपने आप को धर्मनिरपेक्ष मानते हैं। सलमान बॉलीवुड के ऐसे एक्टर जोकि बीफ भी नहीं खाते हैं। इसके अलावा सलमान गाय को माता भी मानते हैं। 

सलमान ने आप की अदालत में दिए इंटरव्यू में बताया था कि वे गाय को अपनी माता क्यों मानते हैं। सलमान ने इस इंटरव्यू में कहा था कि, ‘’गाय हमारी भी माता हैं, क्योंकि हमारी मां हिंदू हैं और वो भी घर में रहती हैं। इसके अलावा मेरा मानना है कि हमे हर धर्म का सम्मान करना चाहिए। जब आप किसी और के धर्म की इज्जत करोगे, तभी दूसरा व्यक्ति आपके मजहब का सम्मान करेगा। मैं तो दोनों साइड से हूं, मां हिंदू, बाप मुसलमान और दूसरी मां कैथोलिक, तो हम पूरा हिंदुस्तान हैं।’’वहीं सलमान ने बॉलीवुड लाइफ को दिए  एक इंटरव्यू में यह भी बताया था कि वे सब चीजें खाते है, लेकिन वे बीफ और सूअर का मांस नहीं खाते हैं। इसके अलावा सलमान ने हमेशा ही भारतीयों को एकजुट रहने का संदेश भी दिया है। सलमान का मानना है कि देश के लोगों को सभी धर्माें का सम्मान करना चाहिए और प्यार से रहना चाहिए।

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे हाल ही में फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी। सलमान अब कुछ बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। सलमान की इस फिल्म टाइगर 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसके अलावा वे सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘प्रेम की शादी’ और किक के सीक्ल किक 2 में नजर आयेंगे। ‘प्रेम की शादी’ की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जायेगी। इस फिल्म की शूटिंग सलमान खान अगले साल शुरू करेंगे, यह एक फैमिली-ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा किक 2 की शूटिंग भी अगले साल ही शुरू होगी।  

ये भी पढ़ें:  Gauri Khan ने SRK के साथ निकाह के लिए रखा था अपना नाम ‘आयशा’, शाहरुख ने हिंदू विवाह के लिए रखा था यह हिंदू नाम 

ताज़ा ख़बरें