जब ऐश्वर्या के खातिर विवेक को दुश्मन समझ बैठे Salman, पिता सलीम खान ने कहा-उसे कोई और ले गया ये आपस में लड़े..

'हम दिल दे चुके सनम 'के दौरान सलमान और ऐश्वर्या एक दूसरे के इश्क में थे। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ दिखाई देते थे, लेकिन साल 2002 में यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान और मशहूर अभिनेता विवेक ओबेरॉय के बीच अक्सर अनबन देखने को मिली है। इसकी खास वजह है पापुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय। दरअसल, ऐश्वर्या और सलमान एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे लेकिन फिर किसी कारणवश इनका रिश्ता टूट गया और ऐश्वर्या ने विवेक ओबरॉय की बहन थाम ली। यही से सलमान और विवेक की भी दुश्मनी हो गई थी जिसके बाद विवेक के कैरियर पर काफी असर देखने को मिला। इस पर सलमान खान के पिता सलीम खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी। तो चलिए जानते हैं सलमान और विवेक के झगड़े पर सलीम खान ने क्या कहा था?

ऐश्वर्या से शादी करना चाहते थे सलमान
दरअसल, साल 1999 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम ‘के दौरान सलमान और ऐश्वर्या एक दूसरे के इश्क में थे। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ दिखाई देते थे और उनकी जोड़ी भी खूब पसंद की जाती थी। लेकिन साल 2002 में यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

सलमान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या विवेक ओबेरॉय को डेट करने लगी। कहा जाता है कि जब विवेक ने ऐश्वर्या को डेट किया तो सलमान खान उन्हें धमकाते थे। इतना ही नहीं बल्कि खुद विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान को लेकर कई खुलासे कर दिए। उनका कहना था कि जब उन्होंने ऐश्वर्या को डेट करना शुरू किया तो सलमान खान उन्हें धमकाते थे और ऐश्वर्या से दूर रहने की हिदायत देते थे।

क्या बोले थे सलीम खान?
इस मामले पर सलमान खान के पिता सलीम खान ने चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने बताया था कि, “इमोशनल प्रॉब्लम्स का कोई लॉजिकल समाधान नहीं है। और सलमान और विवेक दोनों इमोशनल रहे हैं। सालों बाद उन्हें एहसास होगा कि वे एक बेवकूफी भरी बात पर लड़े थे। कोई और ले गया, वह चली किसी और के साथ गई और ये वहीं के वहीं रह गए। वक्त बदलेगा अगर सलमान को शादी करनी होगी वह साल या दो साल में होगी। वरना चांस कम हैं। मैं अपने बच्चों से बराबर प्यार करता हूं। लेकिन सलमान खान पर इन दिनों नजरें हैं क्योंकि वह मुश्किल समय से गुजर रहे हैं।”

बता दे विवेक से अलग होने के बाद ऐश्वर्या ने साल 2007 में मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी रचा ली। इसके बाद साल 2011 में उनके घर बेटी आराध्या का जन्म हुआ। वही सलमान खान आज तक भी कुंवारे है। उनकी जिंदगी में कई लड़कियां आई और चली गई लेकिन सलमान ने किसी से शादी नहीं की।

ये भी पढ़ें: कौन हैं Salman Khan संग दिख रही ये नन्ही बच्ची? खुद सलमान ने किया लॉन्च लेकिन नहीं कमा पाई नाम!

Latest Posts

ये भी पढ़ें