Ramanand Sagar के Ramayan बनाने के फैसले से उखड़ गए थे कुछ फिल्मी दिग्गज, बोला था फिल्म छोड़कर टीवी पर जा रहे हैं 60 की उम्र में सटक गए हैं

22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। ऐसे में एक बार फिर से अयोध्या में रामानंद सागर की रामायण के राम लक्ष्मण और सीता पहुंच गए हैं। रामायण को लेकर हाल ही में रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने इस एपिक सीरियल की मेकिंग को लेकर कई खुलासे किए हैं

When Ramanand Sagar Faced Age Criticism For Ramayan:80 के दशक के आखिर में रामानंद सागर ने अपने टीवी शो रामायण के जरिए जो ख्याति हासिल की, वो शायद ही कोई दूसरा हासिल कर पाया है। इतना ही नहीं कोरोना काल में जब इस एपिक सीरियल रामायण का फिर से प्रसारण किया गया। तो करीब 35 सालों में इस धारावाहिक ने फिर से वहीं मकबूलियत हासिल की और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई रिकॉर्ड्स बना डाले। अब 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उदघाटन को लेकर फिर से पूरा विश्व राममय होने लगा है और एक बार फिर से रामानंद सागर के टीवी शो रामायण की याद आने लगी है। रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर से इस बारे में लहरें रेट्रो ने रामायण को लेकर खास बातचीत की।

सीनियर पत्रकार भारती एस प्रधान के साथ बातचीत में रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने रामायण से जुड़ी कई बातों का जिक्र इस बातचीत में किया है। प्रेम सागर ने सबसे पहले जो बात बताई, वो सुनकर पहले हम भी हैरान हो गए थे। प्रेम सागर ने बताया कि चूकि उनके पिता अपने समय के बड़े व मशहूर फिल्म मेकर्स में से एक थे। बड़े परदे पर कई शानदार फिल्में बनाई थी। इसलिए जब उन्होने टीवी के लिए रामायण बनाने का फैसला किया। तो रामानंद सागर के इस फैसले से लोग काफी हैरान थे। प्रेम सागर ने कहा कि कुछ लोगों ने तो कहना शुरू कर दिया था कि 60 की उम्र में सागर सटक गए हैं। तो वहीं कुछ का कहना था कि फिल्मों के बाद अब टीवी पर जाना सही फैसला नहीं है।

लोगों के विरोध के बाद भी रामानंद सागर ने रामायण बनाने के फैसला नहीं छोड़ा पर उसके पहले उन्होने बेताल पचीशी पर आधारित एक टीवी शो विक्रम और बेताल बनाया। एक शो छोटी छोटी कहानियों का संग्रह था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया और फिर इसके बाद रामायण बनाने का सपना रामानंद सागर का धीरे धीरे साकार होने लगा। इस शो के बाद विक्रम और बेताल के अधिकतर कलाकारों जैसे अरूण गोविल,सुनील लहरी,दीपिका चिखलिया,विजय अरोरा व अरविंद त्रिवेदी को लेकर रामायण बनाई और एक इतिहास रच दिया। हालाकि राम के चयन को लेकर थोड़ी देरी में फैसला लिया गया और अरूण गोविल को इसके लिए चुना गया।

प्रेम सागर ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि इस पूरे सीरियल की शूटिंग के दौरान दारा सिंह को सबसे ज्यादा कीमत चुकानी पड़ी थी, क्योकि उनके मेकअप में करीब 3 घंटे लग जाते थे और फिर पूंछ की वजह से उनके बैठने को लेकर विशेष व्यवस्था करनी पड़ती थी। इस दौरान वो तो न कुछ खा सकते थे और न ही कुछ पी सकते थे। इसी तरह की और परेशानियां वानर सेना को लेकर भी थी। इसी इंटरव्यू में रामानंद सागर के बेटे ने ये भी खुलासा किया कि कैसे उन्हे सुग्रीव की कास्टिंग के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़े थे। हालाकि प्रेम सागर ने ये भी कहा कि उनके पिता का जन्म रामायण को दोबारा लिखने के लिए हुआ था और इसके पीछे कई चमत्कार भी उन्होने सुने और देखे थे। प्रेम सागर ये पूरा इंटरव्यू आप लहरें रेट्रो के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़े: Review: दमदार कहानी के साथ भी कमजोर रही ‘Main Atal Hoon’ जानिए क्या बोल रहे दर्शक?

ताज़ा ख़बरें