हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर पसंदीदा जोड़ियां में से एक है। भले ही ऋषि कपूर आज इस दुनिया में ना रहे हो, लेकिन नीतू कपूर अक्सर उन्हें याद करती रहती है और उनके लिए बहुत ही खूबसूरत नोट्स सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है। नीतू कपूर और ऋषि कपूर एक ऐसी जोड़ी है जिन्होंने एक साथ कई हिट फिल्मों में काम किया। जहां सुनहरे पर्दे पर इनकी जोड़ी खूब पसंद की गई तो निजी जिंदगी में भी इन दोनों को एक दूसरे के साथ खूब प्रेम मिला। पिछले दिनों एक इंटरव्यू में नीतू कपूर ने अपने पति ऋषि कपूर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में भी खुलासा किया था। तो चलिए जानते हैं ऐक्ट्रेस ने क्या कहा?
इंडस्ट्री के हिट कपल थे ऋषि-नीतू
दरअसल, बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक ऐसा भी दौर था जब केवल ऋषि कपूर या तो नई लड़कियों के साथ काम किया करते थे, या फिर उनके साथ फिल्म में नीतू कपूर हुआ करती थी। इन्होंने करीब 17 से 18 से भी ज्यादा फिल्मों में एक साथ स्क्रीन साझा की दौरान नीतू कपूर और ऋषि कपूर के बीच प्रेम हो गया। हालांकि इन दिनों ऋषि कपूर ने कई अभिनेत्री को डेट किया था जिनकी खबर खुद नीतू कपूर को भी थी, लेकिन फिर ऐसा हुआ कि ऋषि कपूर अचानक नीतू से इश्क करने लगे और इनका रिश्ता शादी के मुकाम तक पहुंच गया।
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी 22 जनवरी 1980 को हुई थी। इसके बाद उनके घर दो बच्चों का जन्म हुआ जिनका नाम रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर है लेकिन शादी के बाद भी ऋषि कपूर के अफेयर्स खत्म नहीं हुए। उन्होंने इस दौरान कई अभिनेत्री को डेट करना शुरू कर दिया।
नीतू कपूर ने किया था खुलासा
नीतू कपूर ने कहा था कि उन्हें कई बार ऋषि कपूर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की भनक लग जाती थी और कई बार तो उन्होंने खुद रंगे हाथों दूसरी लड़कियों के साथ ऋषि को पकड़ा, लेकिन उन्होंने कभी भी इसको खास नहीं लिया क्योंकि नीतू अच्छे से जानती थी कि ऋषि कपूर उनके बगैर बिल्कुल नहीं रह पाएंगे इसलिए वह इस तरह की घटनाओं को इग्नोर कर देती थी।
नीतू कपूर ने बताया कि वह इससे बहुत दुखी होती थी लेकिन ऋषि कपूर उन्हें बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहते थे और वह खुद ऋषि से दूर नहीं रहना चाहती थी जिसकी वजह से ऋषि के अफयेर्स को वन नाइट स्टैंड समझती थी और इन्हें बड़ी आसानी से भुला देती थी।
ये भी पढ़ें: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के साथ थे Rishi Kapoor के संबंध, मदद के लिए बढ़ाया था हाथ, ऐसे हुई थी मुलाकात!