फिल्म Fighter के एक्टर Hrithik Roshan को कभी Michael Jackson ने कर दिया था सरप्राइज, जानिए पूरी कहानी

हर उम्दा डांसर की तरह ही ऋतिक रोशन भी पॉप स्टार माइकल जैकसन से काफी इंस्पायर्ड है। तभी तो माइकल को ऋतिक अपना आदर्श भी मानते हैं। सोचिए अगर आपको आपका आदर्श शख्स अचानक मिल जाए, तो आप कैसा महसूस करेंगे

When Michael Jackson Surprised Hrithik Roshan: अभिनेता ऋतिक रोशन आजकल अपनी आने वाली फिल्म फाइटर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में खबर आई है कि इस फिल्म पर ओवर बजट की वजह से संकट के बादल छा सकते हैं। वैसे भी ये फिल्म काफी डिले हो रही है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ पहली बार दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। वैसे बात अगर ऋतिक रोशन की हो रही है तो उनके जुड़ा एक किस्सा शेयर कर लेते हैं। ये तो हम सभी जानते हैं कि एक अच्छे एक्टर होने साथ ही ऋतिक रोशन एक उम्दा डांसर भी हैं। जिसकी झलक हम उनके पहली ही फिल्म से देख सकते हैं। डांस के प्रति ऋतिक रोशन का प्यार जग जाहिर है। डांस के प्रति दीवानगी रखने वाला हर सेलेब्स अपने आप में माइकल जैक्सन को देखता है।

कहते हैं ऋतिक रोशन अपने डांस को लेकर कड़ी मेहनत भी करते हैं। एक बार का किस्सा है कि ऋतिक ने एक विज्ञापन के लिए अपनी कमर को 3 इंच तक कम कर लिया था। डांस को लेकर ऋतिक कितने पैशिनेट हैं। इस बात का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है। हर उम्दा डांसर की तरह ही ऋतिक रोशन भी पॉप स्टार माइकल जैकसन से काफी इंस्पायर्ड है। तभी तो माइकल को ऋतिक अपना आदर्श भी मानते हैं। सोचिए अगर आपको आपका आदर्श शख्स अचानक मिल जाए, तो आप कैसा महसूस करेंगे। ऐसेा लगेगा कि मानो जन्नत मिल गई हो। कुछ ऐसा ही हुआ था ऋतिक रोशन के साथ भी, जब वो फिल्म काइट की शूटिंग कर रहे थे। तब उनकी मुलाकात अचानक से ही उनके आदर्श से हो गई थी।

2009-2010 के आसपास लॉस एंजेलिस में ऋतिक रोशन अपनी फिल्म काइट की शूटिंग कर रहे थे। वहीं कहीं आस पास ही किंग ऑफ पॉप माइकल जैकसन भी अपने एक अलबम की शूटिंग कर रहे थे। माइकल जैक्सन ने बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के बारे में बहुत सुना था। जब उन्हे मालुम हुआ कि ऋतिक यहां शूटिंग कर रहे हैं। तब उन्होने ऋतिक से मिलने का फैसला कर लिया। शूटिंग खत्म करके वो सीधे ऋतिक से मिलने निकल पड़े। यहां सभी अपने अपने काम में बिजी थे। तभी माइकल जैकसन के कई बॉडीगार्ड एक साथ आए और ऋतिक रोशन के मेकअप रूम को चारो तरफ से घेर लिया। इसके बाद बडे ही फिल्मी अंदाज़ में माइकल जैकसन की एंट्री हुई।

जानकारी के मुताबिक माइकल जैक्सन सीधे ऋतिक रोशन के मेकअप रूम में गए और ऋतिक को अपना परिचय दिया।माइकल जैक्सन को सामने देख ऋतिक रोशन भी हैरान थे, पर ये कोई सपना नहीं था। इस तरह दो बडे सितारों का मिलन हुआ। इस वाक्ये का जिक्र ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने एक बार अपने एक इंटरव्यू में किया था। राकेश रोशन के मुताबित वो लम्हा सबसे हसीन लम्हा था, जब दोनों ने एक साथ फोटो खिंचवाई, थोड़ी देर बातें की औऱ फिर चले गए।

ये भी पढ़े: Zoya AKhtar की Dahaad ओटीटी पर देने जा रही है दस्तक, पर क्या आप जानते हैं कभी जोया की तमन्ना था कि वो….

ताज़ा ख़बरें