Zoya AKhtar की Dahaad ओटीटी पर देने जा रही है दस्तक, पर क्या आप जानते हैं कभी जोया की तमन्ना था कि वो….

जोया अख्तर के लिए ये रास्ता काफी मुश्किल था, क्योंकि उनकी तमन्ना थी एक कामयाब पेट डॉक्टर बनने की लेकिन जोया ने डॉक्टर बनने का इरादा इसलिए छोड दिया क्योकि डॉक्टर बनने के लिए पढ़ाई ज्यादा करनी पडती

Zoya Akhtar Wanted To Become A Doctor: मशहूर फिल्म डायरेक्टर जोया अख्तर एक महिला होते हुए भी कामयाब सेलेब्स की श्रेणी में आती हैं। जोया के अलावा आज फिल्म इंडस्ट्री में कुछ गिनी चुनी ही महिला डायरेक्टर्स हैं, जो कामयाब हैं। इनमें रीमा कागती,फराह खान,किरण राव,मेघना गुलजार और कंगना रनौत का नाम शामिल हैं। कंगना रनौत ने हाल ही में फिल्म इमरजेंसी को निर्देशित किया है। जिसमें वो खुद लीड कर रही हैं। वैसे अगर जोया अख्तर के सपनों की बात करें, तो जोया फिल्म डायरेक्टर नहीं बल्कि कुछ और बनना चाह रही थी।

14 अक्टूबर 1972 को जन्मी जोया अख्तर का नाम आज बॉलीवुड में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। वैसे जोया को हिंदी फिल्में बिलकुल पसंद नहीं थी, पर जोया ने जब सलाम बॉम्बे फिल्म देखी। तब उनके मन में एक फिल्मकार बनने की तमन्ना पैदा हुई और इसके बाद जोया ने पढ़ाई पूरी करने के बाद विदेश से फिल्म मेकिंग का डिप्लोमा किया और फिर बॉलीवुड में अपने मुकाम की तलाश में जुट गई। इसके लिए जोया अख्तर ने पहले कई फिल्मों में बतौर असिस्टैंट डायरेक्टर काम किया।

जोया अख्तर के लिए ये रास्ता काफी मुश्किल था, क्योंकि उनकी तमन्ना थी एक कामयाब पेट डॉक्टर बनने की लेकिन जोया ने डॉक्टर बनने का इरादा इसलिए छोड दिया क्योकि डॉक्टर बनने के लिए पढ़ाई ज्यादा करनी पडती थी। इसके बाद जोया ने लॉ करने का इरादा किया ताकि एक कामयाब वकील बन सके। लेकिन जोया को पढ़ाई तो यहां हर वक्त करनी पड़ती लेकिन जोया की डेस्टिनी तो कहीं और थी।

ये तो सभी जानते हैं कि जोया एक लेखक माता पिता की बेटी हैं। ऐसे में जोया को राइटिंग स्किल तो विरासत में मिली है। जोया के पिता जावेद अख्तर और मां हनी ईरानी दोनों ही अपने जमाने के कामयाब राइटर रहे हैं। तो जाहिर सी बात है जोया की परवरिश पूरे फिल्मी माहौल में हुई है। बावजूद इसके जोया इस मायावी दूनिया से अलग अपना करियर बनाने की सोच रही थी। डॉक्टर या वकील बनना जोया की किस्मत में नहीं था। किस्मत ने जोया को एक कामयाब राइटर डायरेक्टर बना दिया।

जोया अख्तर ने लक बाई चांस, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, बॉम्बे टॉकीज और दिल धडकने दो जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई है और अब जोया और रीमा कागती की फिल्म धाकड़ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा,विजय वर्मा,सोहम शाह ने लीड भूमिका निभाई है। ये सीरीज 12 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: फैन ने कहा मुझे Shamshera पसंद आई, Ranbir Kapoor ने जोर से हंसकर दिया यह मजेदार जबाव

ताज़ा ख़बरें