यदि ऐसा होता तो ऐश्वर्या नहीं करीना बनती Devdas की पारो, भंसाली ने आखिर क्यों रातोंरात कर दिया था फिल्म से बाहर?

करीना कपूर को आखिरी बार फिल्म 'क्रू' में देखा गया था जिसमें वह कृति सेनन और तब्बू के साथ नजर आई थी।

यदि आपने मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास देखी’ होगी तो आप मान गए होंगे कि संजय लीला भंसाली को बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे बड़ा निर्देशक क्यों कहा जाता है? क्योंकि उनकी फिल्में ऐसी होती है जो दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ जाती है। बड़े-बड़े सेट और हीरोइन की ख़ूबसूरती वह इस कदर निखार देते हैं कि लोग उनकी फिल्मों में काम करने के लिए तरसते हैं। वही फिल्म देवदास में ऐश्वर्या ने काम किया था और उनकी किस्मत चमक गई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या के लुक की भी खूब तारीफ हुई थी। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि ऐश्वर्या से पहले इस किरदार को मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर को ऑफर किया गया था। जी हां.. यह किस्सा बहुत ही दिलचस्प है। तो चलिए जानते हैं आखिर करीना ने इसमें काम क्यों नहीं किया?

करीना को कर दिया गया था बाहर
साल 2002 में बनी ‘देवदास’ ने उन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। शाहरुख खान और ऐश्वर्या की जोड़ी को इतना पसंद किया गया कि लोग दोनों के दीवाने हो गए थे। वही ऐश्वर्या का लुक बहुत ही खूबसूरत था। महारानी के लुक में ऐश्वर्या इतनी खूबसूरत नजर आई थी कि उनकी अदायगी आज भी लोगों को याद आती है। वहीं जैकी श्रॉफ माधुरी दीक्षित को भी खूब पसंद किया गया। हालांकि ऐश्वर्या से पहले संजय लीला भंसाली ने करीना कपूर को इस फिल्म के लिए साइन किया गया था।

कहा जाता है कि इसके लिए करीना को शाइनिंग अमाउंट भी दे गया लेकिन अंत में कुछ ऐसा हुआ कि संजय लीला भंसाली ने करीना को इस फिल्म से रातोंरात बाहर कर दिया और ऐश्वर्या को साइन कर लिया गया। इसके पीछे का खास कारण क्या था? यह तो कभी खुलकर सामने नहीं आया लेकिन करीना कपूर ने इसके बाद संजय लीला भंसाली के साथ काम करना बंद कर दिया।

करीना का छलका था दर्द
बता दे जब करीना कपूर को संजय लीला भंसाली ने फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’ ऑफर की थी तब भी उन्होंने उनके साथ काम करने से इनकार कर दिया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने देवदास का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि, “मैं कभी ऐसा नहीं करूंगी। उसने मेरे साथ जो किया वह गलत था। उन्होंने देवदास के लिए मेरा स्क्रीन टेस्ट किया, मुझे साइनिंग अमाउंट दिया, फिर किसी और को ले लिया। वह गलत था, इससे मुझे बहुत दुख हुआ क्योंकि मैं अपने करियर की शुरुआत में थी। जिस दिन उन्होंने मुझे छोड़ा, मैंने यादें साइन कर ली। संजय ने मुझे चोट पहुंचाई। अगर मेरे पास कोई काम नहीं होगा तब भी मैं उनके साथ कभी काम नहीं करूंगी।”

बता दे करीना कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘क्रू’ में देखा गया था जिसमें वह कृति सेनन और तब्बू के साथ नजर आई थी।

ये भी पढ़ें: Salman के बाद ऐसे हुई थी Aishwarya की जिंदगी में Abhishek की एंट्री, ‘गुरु’ के सेट पर शुरु हुआ था इश्क!

ताज़ा ख़बरें