Aishwarya Rai की मदद करने वाले Costume Slaves पर भड़के Vivek Agnihotri, यूजर्स बोले ये जलन हो रही है

विवेक अग्निहोत्री ने कान्स में ऐश के ड्रेस पर अपनी राय रखते हुए आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर भड़कते हुए लिखा है कि दोस्तों क्या आपने कास्ट्यूम स्लेव्स का नाम सुना है। आगे विवेक ने क्या कहा ये जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

Vivek Agnihotri Reacts On Aishwarya Rai Cannes Outfit: कान्स फिल्म फेस्टीवल के रेड कार्पेट पर इस साल कई भारतीय अभिनेत्रियों ने अपना डेब्यू किया है। इनमें सारा अली खान से लेकर ईशा गुप्ता, सपना चौधरी, मृणाल ठाकुर, मानुषी छिल्लर आदि का नाम शामिल है। तो वहीं इस रेड कार्पेट इवेंट पर हमेशा की तरह ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपना जलवा बिखेरा। ऐश्वर्या राय इस मौके पर ब्लैक गाउन और हेड पर सिल्वर हुड पहने नजर आई। जिसके लिए उन्हे भी उर्वशी रौतेला,सारा अली खान औ मृणाल ठाकुर की तरह ट्रोल किया जा रहा है।

ऐश्वर्या राय बच्चन जब रेड कार्पेट पर अपने आउटफिट के साथ वॉक कर रही थी, तब एक शख्स उनके लंबे ड्रेस को संभालने में उनकी मदद कर रहा था। जिसे टेक्निकल भाषा में कास्ट्यूम स्लेव्स का नाम दिया जा रहा है। द कशमीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ऐश्वर्या राय बच्चन की ड्रेस संभालने में मदद करने वाले इसी कास्ट्यूम स्लेव्स पर निशाना साधते हुए जबरदस्त टिप्पणी की है। जिसे लेकर यूजर्स ने विवेक अग्निहोत्री को लताड़ लाई है।

इस बारे में विवेक अग्निहोत्री ने अपनी राय रखते हुए आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर भड़कते हुए लिखा है कि दोस्तों क्या आपने कास्ट्यूम स्लेव्स का नाम सुना है। वैसे तो इस रोल में लड़कियां होती हैं लेकिन यहां पुरुष है। आप इसे यहां भारत में भी अधिकतर हर फीमेल सेलेब्स के साथ देख सकते हैं। हम इतने मूर्ख और दमनकारी क्रूर एक असहज फैशन के लिए क्यों होते जा रहे हैं।

विवेक अग्निहोत्री के इस पोस्ट पर यूजर्स उनकी जमकर क्लास ले रहे हैं। एक ने लिखा है कि सावधान विवेक आप अभिताभ बच्चन की बहू के बारे में बात कर रहे हैं। आप नहीं जानते होंगे कि एक दिन आपको मोदी कैबिनेट में फैशन इंडस्ट्री का मिनिस्टर बना दिया जाएगा। इसी यूजर ने आगे लिखा है कि ऐश ने आपकी फिल्म नहीं की क्या ऐसा है। एक दूसरे ने लिखा है कि ऐश ने जो भी पहना है, ये उनका अधिकार है। आप क्यों इतने फ्रस्ट्रेट हो रहे हैं। लास्ट टाइम मुझे याद है कि आपकी भावना केसरिया बिकनी की वजह से हर्ट हुई थी। एक ने लिखा है कि वैसे तो मैं आपकी फॉलोवर्स में से एक हूं लेकिन ऐश्वर्या राय के बारे में ये फीलिंग हमें अच्छी नहीं लगी।

ये भी पढ़े: Divya Dutta का Veer Zaara को लेकर बड़ा खुलासा, कहा Preity Zinta की सहेली का रोल मुझे पसंद नहीं था लेकिन…

ताज़ा ख़बरें