फिल्म इंडस्ट्री बाहर से जितनी चमकती-दमकती नजर आती है पर्दे के पीछे आपको उतनी ही भयानक कहानी देखने को मिलती है। जी हां पर्दे के पीछे इंडस्ट्री में ऐसी ऐसी घटनाएं और हादसे होते हैं जिन्हें सुनने के बाद आम जनता दंग से रह जाती है। इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार आए हैं जिन्होंने सुनहरे पर्दे पर तो खूब जादू चलाया लेकिन पर्दे के पीछे उनकी जिंदगी तहस-नहस होकर रह गई और फिर एक समय के बाद इन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। आज हम बात करेंगे बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए हुए इन्हीं कलाकारों के बारे में जो एक समय पर इंडस्ट्री के टॉप कलाकार हुआ करते थे लेकिन फिर उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा भूचाल आया जिसकी वजह से इन्होंने इंडस्ट्री को हमेशा के लिए छोड़ दिया। तो चलिए जानते हैं इन सितारों के बारे में…
ममता कुलकर्णी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है पापुलर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का। ममता कुलकर्णी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया लेकिन उनके करियर में ब्रेक उन दिनों लग गया जब उनका नाम ड्रग घोटाले में आया। इसके अलावा उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ भी जुड़ा। इसी बीच एक्ट्रेस बुरी तरह फंस गई और उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
मोनिका बेदी
दूसरे नंबर पर नाम है पापुलर एक्ट्रेस मोनिका बेदी का। बता दे मोनिका बेदी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ रिश्ते में थी जिसकी वजह से उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। दरअसल, इसी बीच साल 2002 में वह फर्जी दस्तावेज के साथ पुर्तगाल में पकड़ी गई थी और फिर उन्हें जेल के हवा खानी पड़ी। इसके बाद उनका करियर लगभग बर्बाद हो गया।
अमन वर्मा
मशहूर अभिनेता अमन वर्मा कास्टिंग काउच में फंस गए थे। दरअसल साल 2005 में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ जिसमें वह एक एक्ट्रेस से जबरदस्ती फिजिकल रिलेशनशिप बनाने के लिए कह रहे थे। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ अभिनेता के करियर की धज्जियाँ उड़ गई और वह इंडस्ट्री से गायब हो गए।
शाइनी आहूजा
वही पॉपुलर अभिनेता शाइनी आहूजा का नाम भी इसमें शामिल है। दरअसल शाइनी आहूजा पर उनकी नौकरानी के साथ रेप का आरोप लगाया था जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा। इस दौरान उनका करियर बुरी तरह बर्बाद हो गया। उन्हें रिहा तो कर दिया गया लेकिन यह कलंक उनके माथे से कभी नहीं मिट पाया।
फरदीन खान
वही मशहूर अभिनेता फरदीन खान भी साल 2001 में जेल की हवा खा चुके हैं। दरअसल फरदीन खान कोकीन रखने के आरोप में पकड़े गए थे जिसके बाद वह जेल गए और इसका गहरा असर उनके करियर पर पड़ा। इसके बाद वह इंडस्ट्री से गायब हो गए। उन्हें ‘हीरामंडी’ में देखा गया था लेकिन इसमें भी उन्हें एक छोटा सा किरदार मिला।