Swara Bhaskar Wedding: अगले महीने रीति-रिवाज से होगी शादी, Sonam Kapoor पहुंची लंच पार्टी में

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज की है। दोनों अब रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी करने की प्लानिंग कर रहे है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों मार्च के महीने में दिल्ली में शादी करेंगे

Swara Bhaskar Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। काफी समय से लाइमलाइट से दूर स्वरा भास्कर एक बार फिर चर्चा में आ गई है। स्वरा भास्कर अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। स्वरा ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद (Fahad Ahmad) के साथ कोर्ट मैरिज की है। इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसी बीच खबर है कि अब स्वरा भास्कर अगले महीने पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों मार्च में शादी करेंगे।

स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने बीते दिन अपने क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के साथ पार्टी की। इसी दौरान इनकी सगाई हुई और इसके बाद दोनों ने शादी का ऐलान कर दिया। दोनों ने 6 जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी। दोनों की सगाई की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। स्वरा भास्कर को शादी की बधाई मिलने के साथ काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। स्वरा ने फहद को जन्मदिन की बधाई देते हुए भाई कहा था। इसके बाद उन्होंने फहाद से ही शादी की। इस वजह से एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है।

स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने लंच पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी शामिल हुए थे। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और स्वरा की खास दोस्त सोनम कपूर ने भी इस पार्टी में शिरकत की। इस खास मौके पर सोनम ऑफ व्हाइट कलर के सूट में बनारसी रेड दुपट्टे के साथ नजर आईं। इस लंच पार्टी में दिव्या दत्ता भी शामिल हुईं।

फहद अहमद और स्वरा भास्कर के प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों दिल्ली में शादी करेंगे। दोनों की शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। शादी धूमधाम से नहीं बल्कि बेहद सादगी से होगी। स्वरा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश से की थी। लेकिन उन्हें पहचान तनु वेड्स मनु से मिली। स्वरा ने अपने करियर में कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है। इसके अलावा उन्होंने वेब सीरीज में भी काम किया है।

ये भी पढ़े: Jab We Met की रि-रीलीज पर सिनेमाघर में फैंस से मिलने पहुंचे Shahid Kapoor, एक फैन ने बोली यह बात

ताज़ा ख़बरें