कभी 35 रुपए में शुरू किया था करियर, आज बॉलीवुड के ‘अंबानी’ कहे जाते हैं Rohit Shetty, जानें नेटवर्थ?

रोहित शेट्टी जब 17 साल के थे तब उन्होंने फिल्म 'फूल और कांटे' में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया। इसके बाद उन्होंने साल 2003 में बतौर डायरेक्ट अपने करियर की शुरुआत की।

रोहित शेट्टी… इंडस्ट्री के वो डायरेक्टर है जिन्होंने बॉलीवुड को ऐसी-ऐसी फिल्में दी जिसमें जबरदस्त कॉमेडी के साथ-साथ भरपूर एक्शन भी देखने को मिला। जब भी रोहित शेट्टी की कोई फिल्म रिलीज होती है तो फैंस काफी उतावले हो जाते हैं क्योंकि रोहित शेट्टी की फिल्म में कॉमेडी तो होती है लेकिन इसमें खतरनाक एक्शन भी देखने को मिलते हैं जिनको हॉलीवुड फिल्मों से भी कंपेयर किया जाता है। आज रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सबसे मशहूर और अमीर निर्देशक में से एक है, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब उन्होंने सिर्फ 35 से अपने करियर की शुरुआत की थी। आज यानीकि 14 मार्च को रोहित शेट्टी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्से..

ऐसे शुरु हुआ करियर
14 मार्च 1976 को मुंबई में जन्मे रोहित शेट्टी जूनियर आर्टिस्ट एबी शेट्टी के बेटे हैं। जी हां.. एबी शेट्टी हिंदी के साथ-साथ साउथ फिल्मों में भी काम किया करते थे। कई रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि रोहित शेट्टी ने सिर्फ ₹35 से अपने करियर की शुरुआत की थी। उस वक्त मुंबई में उनके पास रहने के लिए घर भी नहीं था। वह दादी के साथ रहते थे। काम के सिलसिले में रोहित अक्सर मुंबई की धूप में दहिसा से मलाड या अंधेरी पैदल चलकर जाया करते थे और उनकी यही कड़ी मेहनत एक दिन ऐसा रंग लाई कि वह करोड़ के मालिक बने।

इन फिल्मों से कमाया नाम
बता दे रोहित शेट्टी जब 17 साल के थे तब उन्होंने अजय देवगन की फिल्म ‘फूल और कांटे’ में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया। इसके बाद उन्होंने साल 2003 में बतौर डायरेक्ट अपने करियर की शुरुआत की और उन्होंने पहली फिल्म जमीन का निर्माण किया। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य किरदार में थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास नहीं चली।

इसके बाद रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ दोबारा कॉमेडी फिल्म बनाई जिसका नाम ‘गोलमाल’ था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद रोहित ने ‘सिंघम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘सिंबा’, ‘सूर्यवंशी’ और ‘ऑल द बेस्ट’ जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया।

कितनी रोहित शेट्टी की नेटवर्थ?
बात की जाए रोहित शेट्टी की नेटवर्थ के बारे में तो कहने वाले उन्हें बॉलीवुड का अंबानी भी कहते हैं। दरअसल, रोहित शेट्टी की कमाई करोड़ों में होती है। वह वर्तमान में करीब 328 करोड रुपए के मालिक है। इतना ही नहीं बल्कि वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे डायरेक्टर में से एक है जो हर महीने 3.5 करोड़ कमाते हैं। इसके अलावा उनकी सालाना इनकम 38 करोड़ बताई जाती है जबकि वह एक फिल्म के लिए 18 करोड रुपए लेते हैं।

इसके अलावा रोहित शेट्टी एक विज्ञापन के लिए 5 करोड रुपए चार्ज करते हैं जबकि खतरों के खिलाड़ी जैसे शो के लिए भी वह करोड़ों की फीस वसूलते हैं। रोहित शेट्टी के पास बड़ी-बड़ी लग्जरी गाड़ियां है जिनकी कीमत भी करोड़ों में बताई जाती है। ऐसे में कहा जा सकता हैं कि रोहित शेट्टी किसी अंबानी से कम नहीं।

ये भी पढ़ें: यदि ऐसा होता तो Kajol नहीं Karishma होती अजय देवगन की पत्नी, इस एक्ट्रेस के चक्कर में बर्बाद हुआ था रिश्ता!

ताज़ा ख़बरें