यदि ऐसा होता तो Kajol नहीं Karishma होती अजय देवगन की पत्नी, इस एक्ट्रेस के चक्कर में बर्बाद हुआ था रिश्ता!

करिश्मा कपूर ने 90s के दौर में बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया है। गोविंदा से लेकर शाहरुख, आमिर, सलमान जैसे बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ उन्होंने काम किया।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर इन दिनों वेब सीरीज ‘मर्डर मुबारक’ को लेकर सुर्खियों में है। काफी लंबे समय बाद करिश्मा कपूर स्क्रीन पर दिखाई देंगी। ऐसे में फैंस उनके लिए काफी एक्साइटेड है। करिश्मा कपूर ने 90s के दौर में बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया है। गोविंदा से लेकर शाहरुख, आमिर, सलमान जैसे बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ उन्होंने काम किया और आज भी वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है। फिल्मों के साथ-साथ करिश्मा की निजी जिंदगी भी किसी से नहीं छुपी। एक समय ऐसा था जब मशहूर अभिनेता अजय देवगन के साथ भी उनका अफेयर शुरू हुआ था। हालांकि उनका रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया। तो चलिए जानते हैं करिश्मा और अजय देवगन के अधूरे रिश्ते की पूरी दास्तां..

कई हिट फिल्मों में नजर अजय करिश्मा
दरअसल, 90s के दौर में अजय देवगन और करिश्मा कपूर हिट जोड़ी हुआ करती थी। इन्होंने साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘जिगर’ में एक साथ काम किया जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इसी को ध्यान में रखते हुए करिश्मा और अजय देवगन ने करीब 4 फिल्मों में काम किया जिनका नाम ‘सुहाग’, ‘धनवान’, ‘शक्तिमान’ और ‘संगम’ है। यह फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी चली। फिर क्या था> साथ काम करते-करते यह दोनों एक-दूसरे के इश्क में पड़ गए।

क्यों टूट गया था रिश्ता?
रिपोर्ट की माने तो करिश्मा और अजय देवगन फिल्म ‘इश्क’ में भी नजर आने वाले थे, लेकिन रातों-रात इस फिल्म में काजल को ले लिया गया। दरअसल, इसके पीछे की वजह मनीषा कोइराला को बताया जाता है। करिश्मा कपूर और अजय देवगन का रिश्ता अच्छा खासा चल रहा था, लेकिन अचानक अजय देवगन का नाम मनीषा कोइराला से जुड़ गया। बस फिर क्या था? इस दौरान करिश्मा कपूर अजय से नाराज हो गई और उन्होंने अजय देवगन के साथ काम करने से भी इनकार कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अजय के साथ अपनी प्रेम कहानी को खत्म भी कर दिया।

ऐसे में अजय देवगन के साथ फिल्म ‘इश्क’ में काजोल नजर आई। इश्क के सेट पर अजय देवगन और काजोल की प्रेम कहानी शुरू हुई और इन दोनों ने शादी रचा ली। वहीं कुछ दिनों बाद करिश्मा कपूर ने मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई थी। हालांकि दो बच्चों के बाद करिश्मा का तलाक हो गया। फिलहाल वह सिंगल है और खुशहाल जीवन जी रही है।

ये भी पढ़ें: कभी Bollywood Qween थीं मधु, फिर ऐसा क्या हुआ जो छोड़नी पड़ी इंडस्ट्री? जानें आजकल कहां Ajay की पहली हीरोइन?

ताज़ा ख़बरें