Neha Marda के यहां आई प्यारी सी नन्ही परी, पर अभी इस वजह से अस्पताल में ही रहेंगी मां बेटी

टीवी सीरियल बालिका बधु फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा प्रेग्नेंसी कॉम्लीकेशन के बाद एक प्यारी सी नन्ही परी की मां बन गई हैं। जानकारी के मुताबिक नेहा को प्रीमेच्योर बेबी गर्ल हुई है

Neha Marda Blessed A Baby Girl: टीवी सीरियल बालिका बधु फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा प्रेग्नेंसी कॉम्लीकेशन के बाद एक प्यारी सी नन्ही परी की मां बन गई हैं। जानकारी के मुताबिक नेहा को प्रीमेच्योर बेबी गर्ल हुई है। जिसकों देखते हुए नन्ही बच्ची को अभी अस्पताल में ही रहना पड़ेगा। गुरूवार को नेहा मर्दा को प्रेग्नेंसी कॉम्लीकेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां से नेहा ने अस्पताल से अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपने हेल्थ की जानकारी दी थी। बहरहाल अब नेहा मर्दा और उनकी नवजात बेबी गर्ल बिल्कुल ठीक है।

एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने इस बारे में एक मीडिया संस्थान से बातचीत करते हुए बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद से ही मेरी बीपी असमान्य रहने लगा था। जिसे लेकर मैं परेशान रहती थी लेकिन हमारे डॉक्टर ने हमे इसके लिए पहले से ही तैयार किया था। कई जटिलताओं की आशंका थी पर हम लकी रहे कि सब कुछ सही से हो गया। नेहा ने आगे बात करते हुए बताया कि वो खुश हैं कि अब वो दौर खत्म हो गया और हमारे यहां एक नन्ही परी आ गई है। हालाकि यह प्रीमेच्योर है। जिसकी वजह से हमें कुछ दिन अस्पताल में रहना पड़ेगा। पर उम्मीद है कि जल्द ही यहां से छुट्टी मिल जाएगी।

बेबी गर्ल के जन्म के बाद अब नामकरण प्रक्रिया की भी शुरूआत हो गई है। नेहा मर्दा के मुताबिक उनके यहां नामकरण बच्चे की बुआ करती हैं। ए अलफाबेट से नाम रखने का सुझाव दिया गया है। उम्मीद है कि ननद कोई अच्छा सा नाम हमारी बेटी का रखेंगी। जिससे वह अपने जीवन में हमेशा अलग सा अनुभव करेंगी। नेहा ने 2012 में पटना के एक बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से शादी की थी। शादी के 11 साल बाद नेहा मर्दा के यहां नन्ही परी का जन्म हुआ है। ऐसे में परिवार में खुशियों का माहौल है। तो वहीं सोशल मीडिया पर फैन्स भी नेहा को बधाई दे रहे हैं।

नेहा मर्दा को असली पहचान टीवी सीरियल बालिका वधु से मिली थी। जिसमें उन्होने गहना का किरदार प्ले किया था। इसके बाद उन्होने डोली अरमानों की और कुंडली भाग्य में भी किरदार निभा चुकी हैं। टीवी शोज के अलावा नेहा कई रियलटी शोज में भी भाग ले चुकी हैं। जिसमें झलक दिखला जा,खतरों के खिलाड़ी और डांस इंडिया डांस जैसे रियलटी शोज शामिल हैं।

ये भी पढ़े: Kapil Sharma के साथ मिलकर फिर से हंसाएंगे Sunil Grover, Comeback पर दिया रियक्शन?

ताज़ा ख़बरें