जिसकी एक्टिंग और अदायगी पर लाखों लोग फिदा थे, जिसकी खूबसूरती के कसीदे खुद राज कपूर पढ़ा करते थे। जिसने खुद की मेहनत से फिल्मों की दुनिया में तहलका मचा दिया कुछ ऐसी थी नरगिस। जी हां.. वही नरगिस जो आज भले ही इस दुनिया में ना हो लेकिन इंडस्ट्री में उनसे जुड़े किस्से कहानियां आज भी सुर्खियों में रहते हैं। बता दे नरगिस और राज कपूर का अफेयर काफी लाइमलाइट में रहा। हालांकि उनकी शादी सुनील दत्त से हुई। तो चलिए जानते हैं राज कपूर और नरगिस की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में..
छोटी सी उम्र में शुरू हुआ था करियर
सबसे पहले हम आपको यह बता दे कि नरगिस जब 6 साल की थी तभी उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था। कहा जाता है कि उनकी मां के ऊपर बहुत कर्ज था और इसी की वजह से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, लेकिन धीरे-धीरे नरगिस इंडस्ट्री की सुपरस्टार बन गई। फिल्मों में काम करने के दौरान नरगिस को राज कपूर से इश्क हुआ।
एक समय ऐसा था जब राज कपूर और नरगिस अक्सर एक दूसरे के साथ देखे जाते थे। इतना ही नहीं बल्कि इन दोनों ने मिलकर कई फिल्मों में भी काम किया। हालांकि इन दौरान राज कपूर शादीशुदा थे, इसके बावजूद उन्होंने नरगिस से इश्क किया और अक्सर उनकी खूबसूरती की तारीफ करते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने नरगिस को एंजेलिक और शानदार एक्ट्रेस बताया था। उन्होंने कहा था कि नरगिस ने आरके स्टूडियो में बहुत कंट्रीब्यूट किया है।
क्यों राज से अलग हो गई नरगिस?
रिपोर्ट की माने तो नरगिस और राज कपूर ने करीब 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन यह रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया। इसकी वजह थी कि राज कपूर पहले से ही शादीशुदा थे और वह अपने बीवी बच्चों को नहीं छोड़ना चाहते थे। एक वक्त के बाद नरगिस को यह समझ आ गया था कि राज कपूर उनसे कभी शादी नहीं रचाएंगे। इसकी वजह से उन्होंने राज कपूर से दूरी बना ली और उनके साथ काम करने से भी इंकार कर दिया।
राज कपूर से अलग होने के बाद नरगिस से साल 1958 में मशहूर अभिनेता सुनील दत्त से शादी रचा ली। बता दे सुनील दत्त और नर्गिस ने कई फिल्मों में काम किया है। एक फिल्म तो ऐसी भी रही जिसमें सुनील दत्त ने नरगिस के बेटे की भूमिका निभाई थी। वहीं बेटे संजय दत्त और दो बेटियों को जन्म देने के बाद नरगिस को कैंसर हो गया जिसका इलाज न्यूयॉर्क में चला। हालांकि भारत लौटने के बाद साल 1981 में वह हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गई।
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में सबसे मशहूर थी Raj Kapoor की होली, लगता था सितारों का मेला, किन्नरों संग उड़ाया जाता था रंग!