बॉलीवुड की तरह ही भोजपुरी सुपरस्टार्स ने भी रखे हैं फिल्मी नाम, आइए जानते हैं Khesari और Ravi Kishan क्या है असली नाम

भोजपुरी व हिंदी सिनेमा में रवि किशन को इस नाम से जानते हैं। दरअसल रवि किशन इनका ये असली नाम नहीं हैं। इनका असली नाम रवींद्र श्याम नारायण शुक्ला उर्फ रवि किशन शुक्ला है

Khesari Lal Yadav Real Name: सिनेमा स्क्रीन पर चमकने के लिए एक अच्छे चेहरे के साथ ही साथ एक अच्छे नाम की भी जरूरत होती है। ऐसा इसलिए क्योकि चेहरे के साथ ही साथ नाम भी तो चमकता है। अब तो आप समझ गए होंगे कि आखिर हम किसकी बात करने जा रहे हैं। अगर नहीं समझे हैं तो हम समझा देते हैं। हम बात कर रहे हैं कि सितारों के फिल्मी नामों की। हिंदी सिनेमा या यूं कहे कि बॉलीवुड की तरह ही भोजपुरी में भी कई सितारे अपने फिल्मी नाम से सिनेमा स्क्रीन पर सालों से चमक रहे हैं। पर बहुत कम लोग ही होंगे, जो इस सितारों का असली नाम जानते होंगे। तो चलिए आज हम कुछ ऐसे ही सितारों की बात करें हैं। जिसका फिल्मी और असल में नाम अलग अलग है।

इस सिलसिले में सबसे पहले बात भोजपुरी अभिनेता रवि किशन की करते हैं। भोजपुरी व हिंदी सिनेमा में रवि किशन को इस नाम से जानते हैं। दरअसल रवि किशन इनका ये असली नाम नहीं हैं। इनका असली नाम रवींद्र श्याम नारायण शुक्ला उर्फ रवि किशन शुक्ला है। गूगल के वीकिपीडिया या फिर दूसरी जगह रवि किशन शुक्ला नाम मिलेगा। अक्सर हम इनको रवि किशन को इसी नाम से जानते हैं।

रवि किशन के अलावा भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन या यूं कहें ट्रेंडिंग मशीन खेसारी लाल यादव का भी ये नाम असली नहीं है। खेसारी ये उपनाम सिर्फ फिल्मी नाम है। सिनेमा जगत में आने से पहले खेसारी नाम रख लिया था। वैसे खेसारी का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। इनका नाम बदलना लकी साबित हुआ। शत्रुघ्न कुमार यादव का नाम तभी से खेसारी लाल यादव हो गया है और लोग भोजपुरी के इस सितारे को इसी नाम से पुकारते और जानते हैं।

इन दो बड़े सितारों के अलावा दिनेश लाल यादव को तो आप सभी जानते हैं। दिनेश को फैन्स व दर्शक निरहुआ के नाम से भी जानता है। निरहुआ उपनाम दिनेश लाल यादव के एक गाने से मशहूर हुआ और तभी से ये नाम दिनेश लाल यादव के साथ जुड़ गया है। इसी तरह भोजपुरी की दिलकश अदाकारा मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है। मोनालिसा को भी नाम बदलने के बाद ही सफलता हासिल हुई है।

इन सबके आखिर में बात करते हैं भोजपुरी सिनेमा के क्वीन के खिताब से नवाजी गई अभिनेत्री रानी चटर्जी की। रानी चटर्जी ने 2004 में अपनी डेब्यू फिल्म के बाद अपनी नाम बदल कर रानी चटर्जी रख लिया था। वैसे उनका असली नाम साहिबा शेख है। रानी ने इसी नाम से सैकड़ों फिल्मों मे काम किया और शोहरत की बुलंदी पर पहुंची। तो ये थी कुछ कलाकारों के फिल्मी व असलियत के नामों की सच्चाई।

ये भी पढ़ें: Zeenat Aman ने पहली बार किया अपने और Raj Kapoor के रिश्ते का खुलासा, बोली Dev साहब ने तो….

ताज़ा ख़बरें