Salman Khan के दावे पर अब इस बड़े क्रिटिक ने साधा निशाना, कहा सभी एक्टर्स का उड़ाया था मजाक अब नाकामी पर क्या…

अपने आपको सबसे बड़ा क्रिटिक होने का दावा करने वाले कमाल आर खान ने सलमान खान की फिल्म की सफलता पर सवाल खड़े किए हैं

Kamaal R Khan On Salman Khan Movie: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म किसी का भाई किसी की जान की कामयाबी को लेकर अभी भी कोई खुलकर नहीं बोल रहा है। हालाकि फिल्म ओवरसीज में अच्छा कर रही है। कुछ लोग फिल्म को अच्छा बता, अच्छी कमाई का भी दावा कर रहे हैं। सलमान खान ने भी अपने सोशल मीडिया पर लिखे संदेश में दर्शकों को शुक्रिया कहा है। बावजूद इसके अपने आपको सबसे बड़ा क्रिटिक होने का दावा करने वाले कमाल आर खान ने सलमान खान की फिल्म की सफलता पर सवाल खड़े किए हैं।

केआरके ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर लिखे संदेश में कहा है कि बुढऊ ने पठान के अंत में सभी एक्टर्स का मजाक बनाया था कि कोई भी हिट फिल्म नहीं दे पाएगा, सिवाय उसके। अरे बुढऊ भैया आप खुद ही अब जिंदगी में कोई हिट फिल्म नहीं दे पाओगे। हम जिसके पीछे लग जाते हैं। उसकी लाइफ बना देते हैं। आपकी भी बना दी है। कमाल राशिद खान ने सलमान खान का मजाक कोई पहली बार नहीं बनाया है। ऐसा वो करते रहते हैं।

केआरके के इस ट्विट पर सोशल मीडिया यूजर्स उनपर भड़क गए हैं। एक ने लिखा है कि अरे तीन दिन में 112 करोड़ कमा लिए और क्या चाहिए। एक दूसरे ने लिखा है कि अबे तू खुद बुढऊ है। वो हिट मशीन है 112 करोड़। बाप का नाम लेकर पैसा छाप रहा है तू। एक ने लिखा है कि थूक के चाटना कोई केआरके से सीखे। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार केआरके की बजा रहे हैं। अपने एक दूसरे ट्विट में केआरके ने जी पर फेक कलेक्शन की जानकारी देने का रिकॉर्ड तोड़ने का भी आरोप लगाया है।

इस बीच अगर हम फिल्म किसी का भाई किसी की जान के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन भले ही 13 करोड़ का कलेक्शन किया था, लेकिन उसके बाद वीकेंड की वजह से कलेक्शन की रफ्तार का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। चौथे दिन तक फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 80 करोड़ के आसपास पहुंच गया है। आपको बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगडे,पलक तिवारी,शहनाज गिल,भूमिका चावला,जगपति बाबू,वेंकटेश व विजेंदर सिंह जैसे सेलेब्स एक्टिंग करते दिखाई दिए हैं।

ये भी पढ़े:  KKBKKJ को देखने के बाद अब मेकर्स फिल्म Hera Pheri 3 से Farhad Samji को हटाने की सोच रहे हैं

ताज़ा ख़बरें